Kajal Agarwal: काजल अग्रवाल आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल का भी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ में अहम रोल है, जिसका उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं।
काजल न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने साड़ी लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उनक साड़ी लुक्स काफी खूबसूरत होते हैं। ऐसे में यदि आप अपने लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो काजल अग्रवाल के साड़ी लुक्स पर नजर डालिए।
2 of 7
नेट साड़ी
- फोटो : instagram-Kajal Agarwal
नेट साड़ी
यदि आपको हल्की साड़ियां पसंद हैं तो ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी देखने में अच्छी लगती है। ऐसे में यदि आप साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ऐसी ही नेट फैब्रिक की साड़ी खरीदें। ऐसी साड़ी के साथ यदि आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
3 of 7
सीक्विन साड़ी
- फोटो : instagram-Kajal Agarwal
सीक्विन साड़ी
आजकल इस तरह की साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। खासतौर पर युवा लड़कियां ऐसी सीक्विन वर्क की साड़ियां पहनना काफी पसंद करती हैं। इस तरह की साड़ी को क्लब से लेकर शादी-विवाह तक में कैरी किया जा सकता है। इसे यदि आप ग्लैमरस तरीके से पहनेंगी तो आपका लुक और भी प्यारा दिखेगा।
4 of 7
जॉर्जट साड़ी
- फोटो : instagram-Kajal Agarwal
जॉर्जट साड़ी
कुछ हल्का फैब्रिक पसंद तो एक्ट्रेस के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। ऐसी जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसके साथ यदि आप बोटनेक ब्लाउज बनवाने का प्लान कर रही हैं तो बालों को बांध लें। ऐसे बंधे हुए बाल आपको रॉयल लुक देंगे।
5 of 7
सूती साड़ी
- फोटो : instagram-Kajal Agarwal
सूती साड़ी
गर्मियों के मौसम में इस साड़ी से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता। अक्सर महिलाओं को कॉटन की साड़ी काफी पसंद आती है। ऐसे में आप अपने कलेक्शन में ऐसी सूती साड़ी को अवश्य शामिल करें। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप और एक्सेसरीज को हल्का ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।