बीटाउन एक्ट्रेस में सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस काफी जुदा है। वो फैशन के साथ ही आराम को भी तरजीह देती है। ऐसे में वो लड़कियां जो इस वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न दिखना चाहती हैं। उनको सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक जरूर पसंद आएगा। बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपने अफेयर की वजह से चर्चा में है। इस बीच उनकी ये तस्वीर फैंस का दिल चुरा रही है। दरअसल, मिस सिन्हा ने हाल ही में अपना फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे उनका लुक हर किसी को लुभा रहा है।
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ये स्टाइलिश तस्वीर साझा की है। जिसमे वो हरे रंग के इंडो वेस्टर्न लुक वाले ड्रेस में रेडी गै। डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से लिए गए इस ड्रेस में सोनाक्षी कमाल लग रही हैं। बारीक काम वाले हरे रंग के क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट मैच की गई है।सैटिन फैब्रिक की स्कर्ट पर फ्रंट ऩॉट डिजाइन के साथ एस्मेट्रिक लुक दिया गया है। जो इसे धोती स्टाइल बना रहा है। वहीं साथ में फुल स्लीव की लांग जैकेट ऐ़ड है। जिस पर हैवी वर्क किया गया है।
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा का ये आउटफिट अनामिक खन्ना के सिग्नेचर स्टाइल फुल स्लीव लांग जैकेट के साथ है। जिसे मिस सिन्हा ने काफी ग्रेस के साथ कैरी किया है। वहीं बात करें एसेसरीज की तो हैवी यूनिक डिजाइन की ईयररिंग्स बेहद खूबसूरत लग रही है।
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी ने इस लुक को खास स्मोकी ब्राउन आई मेकअप के साथ पूरा किया है। वहीं न्यू़ड शेड लिपस्टिक खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है।
5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram/aslisona
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक्टर जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी। जिसमे उन्होने हैशटैक के जरिए जहीर को बेस्टफ्रेंड बताया है।