Sonakshi Sinha: सलमान खान की फिल्म दबंग से डेब्यू करने वालीं मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो 70 – 80 दशक के मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है।
हाल ही में वो संजय लीला भंसाली की पहली बेव सीरीज हीरामंडी में फरीदन का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इस सीरीज में डबल किरदार निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।
ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके बेहद खास लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर शॉपिंग कर सकें। एक्ट्रेस के ये सभी लुक्स बेहद ही कमाल के हैं।
2 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
लहंगा
कुछ समय पहले ही एक फैशन शो में एक्ट्रेस ने ये लहंगा पहना था। इसका दुपट्टा बेहद खास था और दुपट्टे की वजह से ही उनका लुक खूबसूरत लग रहा था। सोनाक्षी अक्सर लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिसमें उनका लुक कमाल का लगता है।
3 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
साड़ी
इस ब्लैक रंग की साड़ी में सोनाक्षी कमाल की खूबसूरत लग रहीं हैं। उनकी इस खूबसूरती में उनका जूड़ा और जूड़े में लगा गजरा चार चांद लगा रहा है। अपने इस लुक को क्लासी रखने के लिए उन्होंने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है।
4 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
बॉडीकॉन ड्रेस
इस लाल रंग की डीपनेक बॉडीकॉन ड्रेस में सोनाक्षी काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड रखते हुए बालों को खुला छोड़ा है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने इस लुक के साथ खास तरह के ईयररिंग्स पहने हैं।
5 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : instagram-Sonakshi Sinha
शॉर्ट ड्रेस
सोनाक्षी इस शॉर्ट ड्रेस में भी काफी क्यूट लग रही हैं। उनकी ये ड्रेस बेकलेस है, जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं तो इस तरह की ड्रेस अपने लिए खरीद सकती हैं।