अधिकरत लड़कियां लिपस्टिक लगाना पंसद करती हैं। लिप्सटिक हमारे लुक को एक नया रूप दे देती है। सिर्फ इतना ही नहीं लिपस्टिक लगाने से हमारा चेहरा भी खिल उठता है। लेकिन क्या आप लिपस्टिक के बारे में पूरी तरह से जानती हैं शायद नहीं? तो आज हम आपको लिपस्टिक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं लिपस्टिक से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
आज जो लिपस्टिक आप इस्तेमाल करती हैं वह स्मज-प्रूफ़ होती हैं। लेकिन जब लिपस्टिक की खोज की गई थी , तब वह स्मज-प्रूफ़ नहीं होती थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान डर्मैटोलॉजिस्ट लैबोरैटरी में काम करते वक़्त केमिस्ट हेज़ल बिशप को किस-प्रूफ़ फ़ॉर्मूला मिला था , जिसकी वजह से दुनिया और खासतौर पर महिलाओं को मिली स्मज-प्रूफ़ लिपस्टिक।
क्या आप दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक के बारे में जानते हैं? नहीं तो बता दें कि ग्वर्लेन की एक्सक्लूसिव किसकिस गोल्ड और डायमंडल लिपस्टिक दुनिया में सबसे महंगी लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक की कीमत करीब रु42,61,570 है। यह लिप्सटिक 199 डायमंड्स और 110 ग्राम सोने से बनी हुई है।
क्या आप इस बात पर विश्वास कर पाएंगे कि लिपस्टिक किसी रिलेशनशिप के लिए खतरा साबित हो सकती है। जी हां इंग्लैंड के ट्यूडर काल में एक कानून बनाया गया था। इस कानून के अंतर्गत अगर किसी महिला ने लिपस्टिक लगाकर शादी की तो उसका होने वाले पति को यह हक है कि वह शादी तोड़ सकता है। लेकिन खैरियत मनाइए कि आज यह कानून मान्य नहीं है।
क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम को लिपस्टिक से बेहद प्यार था। क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम ने मरने से पहले भी लिपस्टिक लगा रखी थी। लिपस्टिक के प्रति उनका प्यार कुछ इस कदर था कि उन्होनें लिपस्टिक को करंसी के रूप में तब्दील कर दिया था।