{"_id":"5d6b9ebd8ebc3e93c95f0331","slug":"simple-tricks-to-store-silk-sarees-for-lifelong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिप्स: इन चार गलतियों से बचेंगे तो आपकी सिल्क की साड़ी हमेशा दिखेगी नई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
टिप्स: इन चार गलतियों से बचेंगे तो आपकी सिल्क की साड़ी हमेशा दिखेगी नई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिल्क की साड़ियां बेहद मंहगी होती हैं। इनके रखरखाव में विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी सिल्क की साड़ियां पहनती हैं तो आपको चार बातें ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि आपकी सिल्क की साड़ी जल्दी खराब न हो। भारत में सिल्क की साड़ियों के लिए वाराणसी सबसे ज्यादा मशहूर है यहां आपको तरह-तरह की सिल्क की साड़ियां मिल जाएंगी। सिल्क की साड़ियां के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि ये बेहद सॉफ्ट होती हैं और अगर सही से ध्यान नहीं रखा गया तो इनकी चमक चली जाती है और साड़ियों का बॉर्डर सिकुड़ जाता है और देखने में बेहद खराब लगने लगती हैं।
2 of 5
- फोटो : pixa
सिल्क की साड़ी का फैशन कभी भी खत्म नहीं होता है। आप जब भी सिल्क की साड़ी को पहनेंगी तो ये हमेशा ही अलग लुक देगी। इसलिए एक बार सिल्क खरीदने के बाद उसे लंबे समय तक सहेज कर रखा जा सकता है। सिल्क की साड़ी को रखने के लिए हमेशा किसी कागज या कॉटन के कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए। कभी भी इसे सीधे किसी प्लास्टिक के बैग में रखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
3 of 5
- फोटो : pixa
सिल्क की एंब्रायडरी और जरी के काम की चमक को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसके काम वाले हिस्से को अंदर की तरफ मोड़कर रखा जाए। इसके साथ ही लंबे समय तक रखने वाली साड़ी को छह महीने के बाद धूप जरूर दिखानी चाहिए। पर ध्यान रहें बहुत कड़ी धूप सीधे साड़ी के ऊपर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिल्क की साड़ी को किसी लोहे के हैंगर में टांग कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से साड़ी के ऊपर लोहे का गहरा निशान बन जाता है। सिल्क की साड़ी की तह को थोड़े थोड़े दिनों के बाद बदलती रहें, नहीं तो साड़ी पर मोड़ का निशान बन जाता है और अगर सिल्क बिल्कुल असली है तो साड़ी मोड़ के पास से कट जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixa
सबसे जरूरी बात कभी भी सिल्क की साड़ी को घर पर धोने का प्रयास नहीं करना चाहिए बल्कि ड्राई क्लीन कराना चाहिए। पट्टु जैसी सिल्क की साड़ी को लंबे समय तक सहेज कर रखने का तरीका है कि उसे नियमित रुप से ड्राई क्लीन कराएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।