41 की उम्र मे भी श्वेता तिवारी का स्टाइल हर किसी को हैरान करता है। श्वेता तिवारी टीवी की उन एक्ट्रेस मे शामिल हैं। जिन्हें फैंस उनकी एक्टिंग के साथ ही स्टाइल और ग्लैमर के लिए भी खासा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही श्वेता तिवारी अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी उनका ग्लैमरस फोटोशूट सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
ब्लैक गाउन मे श्वेता तिवारी
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी ने अपनी बोल्ड तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो काले रंग के आउटफिट में रेडी हैं। शियर फैब्रिक से तैयार श्वेता के इस गाउन पर मोतियों की लड़ियों से वर्क किया गया है। वहीं इस गाउन की शियर फैब्रिक पर जूल नेकलाइन बनी है। जबकि इनर बस्टियर पर स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन है। जो इसे बोल्ड बना रहा है।
3 of 5
श्वेता तिवारी का बोल्ड लुक
- फोटो : instagram
वहीं श्वेता का ये आउटफिट बॉडी फिटिंग है। जिसकी वजह से उनकी कर्वी फिगर आसानी से फ्लांट हो रही है। श्वेता ने इस लुक को नो एक्सेसरीज के साथ कैरी किया है। जिससे हर किसी का ध्यान बस उनके मोतियों से बने इस गाउन पर ही है।
4 of 5
श्वेता तिवारी का लहंगे में फोटोशूट
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो कोहल रिम्ड आईज के साथ वेल डिफाइन आईब्रो और न्यूड शेड लिपस्टिक ने इस लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना दिया है। जबकि खुले कर्ली मेसी बाल कहर ढा रहे हैं। श्वेता इस पूरे लुक में वाइल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। तारीफों से भरे कमेंट बॉक्स में कुछ ट्रोलर्स श्वेता तिवारी को ट्रोल भी कर रहे हैं और उन्हें आंटी जैसे कमेंट कर रहे हैं।
5 of 5
साड़ी में श्वेता तिवारी का स्टनिंग लुक
- फोटो : instagram
हालांकि ये पहला मौका नही है जब श्वेता की इतनी ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक श्वेता का बोल्ड फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो साड़ी से लेकर न्यूड शेड लहंगे तक में ग्लैमर दिखाते नजर आ रही थीं।