Shrenu-Akshay Wedding: टीवी सीरियल इश्कबाज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री श्रेनु पारिख हाल ही में अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वो और अक्षय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
लंबे इंतजार के बाद श्रेनु और अक्षय ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। एक्ट्रेस की शादी की हर रस्म की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी दी, जिसके बाद उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं।
चाहे बात करें उनके बैचलर पार्टी के लुक की या रिसेप्शन की, शादी के हर एक कार्यक्रम में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था। अगर आपने भी एक्ट्रेस की वेडिंग एलबम को मिस किया है तो ये लेख आपके लिए है। हम आज आपको एक्ट्रेस के बैचलर पार्टी लुक से लेकर उनके रिसेप्शन कर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding
- फोटो : instagram
बैचलर पार्टी लुक
शादी से पहले श्रेनु पारिख ने अपनी खास सहेलियों को एक शानदार बैचलरेट पार्टी दी, जिसमें एक्ट्रेस परी की तरह खूबसूरत लग रहीं थीं। इस पार्टी में श्रेनू पारेख ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखीं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने प्रिंसेस क्राउन पहना था। उनका लुक बेहद बोल्ड दिख रहा था।
3 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding
- फोटो : instagram
मेहंदी लुक
श्रेनु ने अपने मेहंदी के लुक में इंडो वेस्टर्न लुक कैरी किया था। हरे रंग की स्कर्ट और क्रॉप टॉप में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस लुक में उनकी हेयर स्टाइल सबसे खास थी।
4 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding
- फोटो : instagram
हल्दी लुक
वैसे तो लोग हल्दी के दिन पीले रंग के कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी में हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक बेहद ही प्यारा लग रहा था। अक्षय ने भी श्रेनु से मैचिंग करते हुए हरे रंग का ही कुर्ता पायजामा पहना था।
5 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding
- फोटो : instagram
संगीत लुक
अपनी संगीत के दिन ही श्रेनु और अक्षय ने सगाई भी की थी। इस दौरान श्रेनु ने डार्क पर्पल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। वहीं अक्षय भी ब्लैक और व्हाइट लुक में भी काफी स्मार्ट दिख रहे थे।