श्रद्धा कपूर फैशन और स्टाइल के मामले में बाकी एक्ट्रेस से काफी अलग हैं। बात जब उनके पर्सनल च्वॉइस की आती है तो कई मौकों पर उनका सिंपल एंड स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। फिर वो चाहे किसी काम के सिलसिले में निकलीं हो या फिर किसी इवेंट में पहुंची हों। एथिनिक कपड़ों से लेकर वेस्टर्न वियर में उनका हटके स्टाइल ही दिखता है। लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर ने फिल्मी हसीनाओं की पसंदीदा सितारों से सजी साड़ी को चुना है। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं उनके फैंस भी श्रद्धा के लुक पर फिदा हो गए हैं।
Shraddha Kapoor: सितारों वाली ब्लैक साड़ी में बेहद हसीन लग रहीं श्रद्धा कपूर, नहीं हटेंगी नजरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन