फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर, वरना होगा पछतावा

Wed, 27 Nov 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Nov 2024 09:22 AM IST
सार

अगर आप टी शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको सही टी-शर्ट चुनने के टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने लिए परफेक्ट टी-शर्ट सेलेक्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Shopping Tips for buying t shirt how to buy t-shirt for stylish look
टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर - फोटो : अमर उजाला

Shopping Tips: टी-शर्ट एक ऐसा परिधान है, जो लड़कियों के साथ-साथ लड़कों तक के पास मिलेगा। एक तो इसे कैरी करना काफी आसान होता है। वहीं ये शर्ट के मुकाबले में सस्ती आती हैं। यही वजह है कि आज के समय में हर कोई शर्ट से ज्यादा टी-शर्ट पहनना पसंद करता है। इसे जींस के अलावा पैंट के साथ भी पहना जा सकता है।



बहुत से लड़के तो टी-शर्ट को ब्लेजर के साथ कैरी करते हैं, जिसकी वजह से लुक भी स्टाइलिश लगता है। ऐसे में अगर आप टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको सही टी-शर्ट चुनने के टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने लिए परफेक्ट टी-शर्ट सेलेक्ट कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपका लुक भी स्टाइलिश दिखेगा। 

Shopping Tips for buying t shirt how to buy t-shirt for stylish look
टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर - फोटो : इंस्टाग्राम

सही हो साइज

अक्सर आप टी-शर्ट का साइज ही गलत चुनेंगे तो आपका लुक बिगड़ सकता है। दरअसल, टी-शर्ट न बहुत टाइट होनी चाहिए और न ही बहुत ढीली। ये हमेशा आपके शरीर के शेप के अनुसार फिटिंग होनी चाहिए। 

Shopping Tips for buying t shirt how to buy t-shirt for stylish look
टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___

सही हो फैब्रिक

टी-शर्ट खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसका फैब्रिक मौसम के हिसाब से ही होना चाहिए। जैसे कि अभी बारिश और गर्मी का मौसम कॉटन, पॉलिएस्टर या मिश्रित फैब्रिक वाली टी-शर्ट्स लें। ये जल्दी सूखती हैं, ऐसे में ये खेल या एक्सरसाइज के लिए भी अच्छी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for buying t shirt how to buy t-shirt for stylish look
टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर - फोटो : instagram

क्वालिटी हो सही

टी-शर्ट खरीदते वक्त उसकी क्वालिटी का ध्यान अवश्य रखें। अच्छी गुणवत्ता वाली टी-शर्ट्स लंबे समय तक चलती हैं और धुलाई के बाद भी खराब नहीं होतीं। वरना एक ही धुलाई में इसका लुक खराब हो जाता है। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying t shirt how to buy t-shirt for stylish look
टी-शर्ट खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर - फोटो : instagram

सही नेक का करें चयन

राउंड नेक टी-शर्ट क्लासिक होती हैं जबकि वी-नेक टी-शर्ट आपकी गर्दन को लंबा दिखाने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में इसे अपनी पसंद के हिसाब से चुनें। इसे खरीदते वक्त एक बार ट्राई करके देख लें कि आप पर क्या जच रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed