फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: साड़ी खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना लुक तो बिगड़ेगा ही और पैसे भी होंगे खराब

Sun, 19 Jan 2025 04:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Jan 2025 04:55 PM IST
सार

साड़ी एक ऐसा पारंपरिक और शाही परिधान है, जो भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। जब भी आप साड़ी खरीदने जाएं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि आप अपने पैसे का सही उपयोग कर सकें और साड़ी में खुद को अच्छे से प्रस्तुत कर सकें। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying saree in hindi saree khareedte samay kin bato ka dhayan rakhein
साड़ी खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

Shopping Tips: साड़ी भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है, जो महिलाओं द्वारा विशेष अवसरों पर पहनी जाती है। यह ऐसा खूबसूरत परिधान है, जिसे विभिन्न तरीकों से पहना जा सकता है। इसका डिजाइन, कपड़ा, रंग, और कढ़ाई आमतौर पर क्षेत्रीय और सांस्कृतिक विविधताओं को दर्शाता है।


साड़ी एक बहुमूल्य और शाही परिधान है, जो हर महिला के कपड़े की अलमारी में होना चाहिए। यह किसी भी अवसर पर पहनने के लिए आदर्श है और हर महिला को इससे अलग प्रकार की खूबसूरती और गरिमा मिलती है। पर कई बार साड़ी खरीदते समय महिलाएं कुछ गलतियां कर देती हैं, जिस वजह से उनका लुक अच्छा नहीं दिखता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको साड़ी खरीदते समय रखना चाहिए। 
Shopping Tips for buying saree in hindi saree khareedte samay kin bato ka dhayan rakhein
साड़ी का कपड़ा हो सही - फोटो : instagram

साड़ी का कपड़ा हो सही

साड़ी का कपड़ा उसकी क्वालिटी और पहनने की आरामदायकता को तय करता है। साड़ी खरीदते समय यह देखना बहुत जरूरी है कि वह कपड़ा आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त है या नहीं। हर मौसम, और कार्यक्रम के हिसाब से बाजार में आपको साड़ी का फैब्रिक मिल जाएगा। 
  

Shopping Tips for buying saree in hindi saree khareedte samay kin bato ka dhayan rakhein
साड़ी की बॉर्डर ध्यान से देखें - फोटो : instagram

साड़ी की बॉर्डर ध्यान से देखें

साड़ी की बॉर्डर और पैटर्न साड़ी के लुक को प्रभावित करते हैं।ऐसे में साड़ी खरीदते समय इसकी बारीकी सही से देखें। कई बार ऐसा होता है कि बॉर्डर खराब तरह से लगा होता है, जिससे साड़ी का लुक अजीब दिखता है। इसलिए ये अच्छे से चेक कर लें कि साड़ी का बॉर्डर सही से लगा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for buying saree in hindi saree khareedte samay kin bato ka dhayan rakhein
साड़ी की लंबाई - फोटो : instagram

साड़ी की लंबाई 

साड़ी की लंबाई का चयन करते समय यह ध्यान रखें कि यह आपके आकार और ऊंचाई के अनुसार सही हो। कई बार दुकानों पर ऐसी साड़ी बेच दी जाती है, जिसकी लंबाई कम होती है। ऐसे में इसकी वजह से आपको प्लीट्स और पल्लु बनाने में परेशानी आएगी। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying saree in hindi saree khareedte samay kin bato ka dhayan rakhein
अवसर के अनुसार साड़ी का चयन - फोटो : instagram

अवसर के अनुसार साड़ी का चयन

साड़ी का चुनाव हमेशा अवसर के हिसाब से करना चाहिए। जैसे कि शादी और त्योहारों के लिए भारी कढ़ाई, जरी, शिफॉन, सिल्क, कांजीवरम जैसी शाही साड़ियां परफेक्ट रहती हैं। ऑफिस या कैजुअल वियर के लिए कॉटन, खादी या हल्की जॉर्जेट साड़ी अच्छी रहती हैं। एथनिक लुक के लिए कढ़ाई वाली या जरी साड़ी अच्छी लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed