फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: कुर्ती पहनकर कम लगती है हाइट तो खरीदते वक्त रखें इन 6 बातों का ध्यान

Thu, 08 Aug 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

कम हाइट वाली लड़कियों को कुर्ती खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। उसी से उन्हें परफेक्ट लुक मिलेगा। 

विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurti in hindi How To Choose The Perfect Kurti
शॉपिंग टिप्स - फोटो : instagram

How To Choose A Perfect Kurti: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे कुर्ती पहनना पसंद नहीं होगा। महिलाएं घर से लेकर दफ्तर तक में कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। इसकी वजह है कि कुर्ती काफी आरामदायक होती है। आप जगह के हिसाब से कुर्ती के साथ प्लाजो, पैंट, लैगिंग्स या फिर जींस कैरी कर सकती हैं। हर किसी के साथ कुर्ती का अलग ही लुक सामने आता है। ऑनलाइन शॉपिंग बेवसाइट से लेकर ऑफलाइन बाजारों तक में आपको हर रंग, पैटर्न और प्रिंट की कुर्तियां मिल जाएंगी।


अगर आप चाहती हैं कि कुर्ती पहनकर आपको भी परफेक्ट लुक मिले तो इसे खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। खासतौर पर जिन लड़कियों की हाइट कम है उन्हें तो कुर्ती खरीदते वक्त कुछ बातों को जहन में अवश्य रखना चाहिए, क्योंकि सही कुर्ती उन्हें लंबा दिखाने का काम करती है। ऐसे में यदि आप गलत टाइप की कुर्ती पहनेंगी, तो जाहिर है कि आपकी हाइट कम दिखेगी। इसी के चलते आप भी कुर्ती खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी हाइट कम न दिखे। 
Shopping Tips for buying kurti in hindi How To Choose The Perfect Kurti
शॉपिंग टिप्स - फोटो : instagram

लंबाई

कुर्ती खरीदते वक्त उसकी लंबाई का खास ध्यान रखें। अक्सर महिलाओं को लगता है कि लंबी लेंथ वाली कुर्ती में उनकी हाइट ज्यादा लगेगी। जबकि ऐसा नहीं है। हमेशा सिर्फ घुटनों या उसके ऊपर तक की कुर्ती ही आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसमें आपकी हाइट भी ज्यादा दिखेगी। 

Shopping Tips for buying kurti in hindi How To Choose The Perfect Kurti
शॉपिंग टिप्स - फोटो : instagram

फिटिंग

अगर आप ढीली-ढाली कुर्ती पहनकर जाएंगी, तो आपकी लंबाई कम दिखेगी। ऐसे में हमेशा फिटेड या बॉडी-हगिंग कुर्ती ही अपने लिए खरीदें। ये आपके फिगर को भी परफेक्ट दिखाने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurti in hindi How To Choose The Perfect Kurti
शॉपिंग टिप्स - फोटो : instagram

स्ट्राइप्स

अगर हाइट कम है तो हमेशा वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली कुर्ती चुनें। वर्टिकल लाइनें आपकी हाइट को बढ़ाकर दिखाती हैं। अगर आप हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स वाली कुर्ती पहनेंगी तो आपकी हाइट अवश्य ही कम लगेगी।  

विज्ञापन
Shopping Tips for buying kurti in hindi How To Choose The Perfect Kurti
शॉपिंग टिप्स - फोटो : instagram

स्लीव्स

हमेशा शॉर्ट स्लीव्स या 3/4th स्लीव्स वाली कुर्ती पहनें। इससे आपके हाथ लंबे दिखते हैं। जबकि फुल स्लीव्स आपकी हाइट को और भी कम दिखा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed