स्टार किड्स अपने बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। खासतौर पर बात बज बॉलीवुड की नई कपूर सिस्टर्स की हो। जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर अपने ग्लैमरस लुक से लाइमलाइट बटोर रही हैं। दरअसल, खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इन लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे तीनों बहनें सितारों से चमचमाती मिनी ड्रेस पहने पोज दे रही हैं।
2 of 5
shanaya kapoor,khushi kapoor, janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसमे तीनों सिस्टर्स पोज देते दिख रही हैं। खुशी कपूर के फिल्म आर्चीज की शूटिंग खत्म करने के बाद ऊटी से लौटने का ये सेलिब्रेशन पार्टी थी। जिसमे जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर जबरदस्त ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस पार्टी की झलक और आउटफिट की तस्वीर शनाया कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे वो सितारों से सजी बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी हैं।
3 of 5
shanaya kapoor,
- फोटो : instagram
स्ट्रैपलेस डिजाइन की ये मिनी ड्रेस क्लोदिंग लेबल इर्थ से ली गई है। जिसमे शनाया कपूर का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इस टिनी ड्रेस के साथ शनाया मेसी ओपन हेयर और सिल्वर हूप ईयररिंग्स को पहने पोज दे रही हैं। वहीं ग्लिटरी मेकअप के साथ ही पिंक लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
khushi kapoor
- फोटो : instagram
ऊटी से शूटिंग पूरी करके लौटी खुशी कपूर भी मिनी ड्रेस में गजब की हॉट लग रही हैं। खुशी ने इस पार्टी के लिए प्लडिंग नेकलाइऩ और नूडल स्ट्राईप की सिल्वर ड्रेस को चुना है। जिसके साथ उनके बैंग्स वाली हेयरस्टाइल जंच रही है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और मॉव शेड की लिपस्टिक खुशी के लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रही है।
5 of 5
shanaya kapoor,khushi kapoor, janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त जान्हवी कपूर भी अपनी बहन के साथ पार्टी करती दिखीं। जान्हवी ने इस पार्टी के लिए छोटी सी वाइन शेड की शिमरी ड्रेस को चुना था। जिसकी काउल नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव इसे बोल्ड बना रही थी। वहीं जान्हवी ने अपने ग्लिटरी मेकअप के साथ वेवी कर्ली बालों के साथ इस पार्टी लुक को पूरा किया था। वहीं एक ही तस्वीर में इतने जबरदस्त ग्लैमरस लुक को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। *