दिल्ली के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन आत्मनिर्भर महिला हैं, जिन्होंने कभी अपनी जिंदगी के फैसले किसी और को तय नहीं करने दिए। एक शौकिया मुक्केबाज होने के अलावा, वह फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा फैंस के सवालों के बेझिझक जवाब देकर उनके साथ जुड़ने की कोशिश करती हैं।
शिखर धवन की पत्नी हर वक्त पहने रहती हैं टोपी, फैंस के हजार बार पूछने पर खोली थी सच्चाई
आयाशा ज्यादातर मैच में अपने पति की हौसलाअफजाई के लिए मैदान पहुंचती हैं। अक्सर देखा गया है जब भी आयशा कहीं नजर आती हैं तो वह हमेशा टोपी पहने होती हैं। फिर चाहे वह पति का मैच देखने आईं हो या परिवार संग कहीं स्पॉट हुईं हो।
हमेशा टोपी पहनने को लेकर आयशा से कई बार सावाल पूछे जाते रहे हैं। आयशा ने एक बार कुछ तस्वीरों को इंस्टा पर शेयर करते हुए अपने फैंस को इसका जवाब दिया था। आयशा ने अपने इस पोस्ट में लिखा था- मुझसे बहुत सारे लोग इस बारे में सवाल कर चुके हैं कि मैं हमेशा टोपी क्यों पहने रखती हूं। इसका जवाब आखिरकार मैं आपको आज दे रही हूं।
A post shared by Aesha Dhawan (@aesha.dhawan5) on
आयाशा ने आगे लिखा- मैं अपना समय फालतू सोचने और फैसले लेने में बर्बाद नहीं करती हूं। मेरी जिंदगी में जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी हैं मैं सिर्फ उन्हीं के लिए प्रयास करती हूं। मुझे फिट रहना पसंद है, इसलिए मैं फिटनेस पर काफी ध्यान देती हूं।
फिटनेस ट्रेनिंग के बाद मुझे अपने परिवार की भी देखरेख करनी होती है। मैं घर के काम खुद ही करती हूं, खाना बनाना से लेकर सफाई, बच्चों को स्कूल छोड़ना, बिजनेस का काम करना, बच्चों के साथ खेलना और अपने यू-टयूब अकाउंट के लिए वीडियोज भी बनाती हूं।