शेफाली जरीवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरें देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं और तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे तो शेफाली पर्दे पर कम ही नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों उनका स्टाइल हर किसी की निगाह में आ गया है।
2 of 5
shefali jariwala
- फोटो : instagram
पिछले दिनों ही शेफाली ने को-आर्ड सेट में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो कलरफुल स्ट्राईप वाले शार्ट्स के साथ क्रॉप टॉप पहने दिख रही हैं। एच एंड एम फैशन लेबल के इस को-आर्ड सेट में शेफाली अदाएं दिखाती पोज दे रही हैं।
3 of 5
shefali jariwala
- फोटो : instagram
शेफाली का ये लुक पूरी तरह से समर्स के लिए बेस्ट है। इतने कंफर्टेबल और कूल लुक को देख कोई भी लड़की इसे अपने वॉर्डरोब में शामिल करना पसंद करेगी। वहीं बात करें शेफाली के लुक्स की तो खुले बाल और शाइनी बेस मेकअप के साथ वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि शेफाली का इतना स्टाइलिश लुक ट्राई करना बहुत मुश्किल भी नही हैं। इस रंगीन समर के लिए परफेक्ट को-आर्ड सेट की कीमत मात्र 2800 रुपये है। जो बेशक बहुत ज्यादा नही है।
4 of 5
shefali jariwala
- फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही हैं। इन दिनों कांटा लगा फेम शेफाली का स्टाइलिश लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। वहीं शेफाली भी फैंस को बिना निराश किए समर लुक्स के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। ऑरेंज कलर के प्लेसूट में उनका कंफी और स्टाइलिश लुक ये बताने के लिए काफी था कि शेफाली का फैशन सेंस लाजवाब है।
5 of 5
शेफाली जरीवाला
- फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
बता दें कि शेफाली लंबे वक्त से पर्दे से गायब हैं। आखिरी बार वो बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं थीं।