शेफाली जरीवाला लॉकडाउन में भी अपडेट रहती हैं। अपने लेटेस्ट लुक में शेफाली बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वे गर्मियों का पूरा मजा ले रही हैं। शेफाली पूल में एक से बढ़कर एक पोज देते हुए तस्वीरें खींचा रही हैं। कांटा लगा गर्ल तस्वीरों में अपने डॉग के साथ मस्ती कर रही हैं। इस दौरान शेफाली आधी पानी में हैं और आधी बाहर हैं। सभी तस्वीरों में वे बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शेफाली का यह बोल्ड अंदाज।
शेफाली जरीवाला ने साझा की हॉट लुक में तस्वीरें, पूल में दे रही हैं पोज
लग रही हैं एकदम फिट
शेफाली अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। इसके लिए वे एक व्यवस्थित रूटीन का पालन करती हैं इसलिए शेफाली कभी भी बिकिनी पहन लेती हैं और वे उनपर अच्छी भी लगती है। शेफाली ने इस लुक में ऑरेंज कलर का अपर और लाइट शेड का लाइनिंग वाला बॉटम वियर पहना है।
मेकअप है एकदम परफेक्ट
शेफाली भले ही पानी में क्यों न हो लेकिन मजाल है कि उनके मेकअप में कोई कमी हो। शेफाली का मेकअप एकदम परफेक्ट है। बालों को उन्होंने जुडा बनाया हुआ है। न्यूड शेड का लिपशेड उनके इस पूल लुक को और भी बेहतर बना रहा है। लाइट आई मेकअप भी बेहद अच्छा लग रहा है।
डॉग के साथ खींची तस्वीरें
शेफाली को अपने डॉगी से बहुत प्यार है। इन तस्वीरों में वे अपने डॉग को हग कर रही हैं। साथ ही उनके इंस्टा बायो में भी उन्होंने खुद को अपने डॉगी पग की मां बताया हुआ है। पूल वाली तस्वीरों में शेफाली ने डॉग को कुछ इस तरह गले लगाया हुआ है जैसे एक मां अपने बच्चे को लगाती है।
शेफाली ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘टाइम टू बीट द समर हीट’। साथ ही हैशटेग में उन्होंने वॉटर बेबी लिखा हुआ है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि शेफाली वॉटर बेबी हैं क्योंकि पिछले दिनों मालदिव्स और सिक्किम वेकेशंस में भी शेफाली ने पानी के साथ खूब तस्वीरें साझा की है।