Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का महापर्व 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान जगह-जगह माता के पंडाल सजाए जाते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को पहुंचते हैं और व्रत, पूजा-अर्चना से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कोई घर में कलश की स्थापना करता है तो कोई मंदिर जाकर माता के आगे नमन करता है।
माता रानी को श्रृंगार काफी प्रिय है, इसलिए महिलाएं मां दुर्गा की पूजा के लिए खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी माता रानी की पूजा के लिए एथनिक लुक कैरी करते हैं।
नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग रंग पहनने का भी अपना अलग महत्व है। ऐसे में अगर आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको हर दिन के हिसाब से अलग रंग पहनने चाहिए। अलग-अलग रंग पहनकर आप अपना स्टाइलिश अंदाज भी दिखा सकते हैं और माता रानी को प्रसन्न भी कर सकते हैं।
2 of 10
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक
- फोटो : instagram
पहला दिन
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना होती है और इस दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग सफेद है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पर सफेद रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा और घटस्थापना करने पर मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। सफेद रंग के कपड़े पहनने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
3 of 10
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक
- फोटो : instagram
नवरात्रि का दूसरा दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन बुद्धि और ज्ञान की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी का पसंदीदा रंग नारंगी माना गया है। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। अगर आप इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं तो मां की कृपा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
4 of 10
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक
- फोटो : instagram
नवरात्रि का तीसरा दिन और तीसरा रंग
नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को वीरता की देवी माना गया है। मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग लाल है जो रक्षा और शक्ति का प्रतीक है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े शुभ माने गए हैं।
5 of 10
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक
- फोटो : instagram
चतुर्थी पर कौन सा रंग पहनें?
नवरात्रि की चतुर्थी को मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा को नीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन नीले रंग वस्त्र पहनकर पूजा करने से माता का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।