फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक, माता रानी भी होंगी प्रसन्न

Fri, 27 Sep 2024 01:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Sep 2024 01:32 PM IST
सार

 9 दिन का यह हिंदु पर्व मां दुर्गा के 9 रूपों को समर्पित है और मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता के 9 रूपों की प्रकृति के अनुसार वस्त्र पहनने से मां प्रसन्न होती हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navaratri 2024 nine colours of faith and devotion for 9 days importance
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का महापर्व 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान जगह-जगह माता के पंडाल सजाए जाते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को पहुंचते हैं और व्रत, पूजा-अर्चना से माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कोई घर में कलश की स्थापना करता है तो कोई मंदिर जाकर माता के आगे नमन करता है।



 माता रानी को श्रृंगार काफी प्रिय है, इसलिए महिलाएं मां दुर्गा की पूजा के लिए खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी माता रानी की पूजा के लिए एथनिक लुक कैरी करते हैं।

नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग रंग पहनने का भी अपना अलग महत्व है। ऐसे में अगर आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको हर दिन के हिसाब से अलग रंग पहनने चाहिए। अलग-अलग रंग पहनकर आप अपना स्टाइलिश अंदाज भी दिखा सकते हैं और माता रानी को प्रसन्न भी कर सकते हैं। 

Shardiya Navaratri 2024 nine colours of faith and devotion for 9 days importance
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक - फोटो : instagram

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना होती है और इस दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा होती है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग सफेद है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पर सफेद रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा और घटस्थापना करने पर मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। सफेद रंग के कपड़े पहनने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

Shardiya Navaratri 2024 nine colours of faith and devotion for 9 days importance
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक - फोटो : instagram

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन बुद्धि और ज्ञान की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी का पसंदीदा रंग नारंगी माना गया है। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। अगर आप इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं तो मां की कृपा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navaratri 2024 nine colours of faith and devotion for 9 days importance
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक - फोटो : instagram

नवरात्रि का तीसरा दिन और तीसरा रंग

नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को वीरता की देवी माना गया है। मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग लाल है जो रक्षा और शक्ति का प्रतीक है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े शुभ माने गए हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navaratri 2024 nine colours of faith and devotion for 9 days importance
नवरात्रि के 9 दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर दिखाएं अलग लुक - फोटो : instagram

चतुर्थी पर कौन सा रंग पहनें?

नवरात्रि की चतुर्थी को मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा को नीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन नीले रंग वस्त्र पहनकर पूजा करने से माता का पूर्ण आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed