स्टार किड शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं। जबसे इस बात की खबर लगी उनके फैंस शनाया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शनाया अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार जब उन्होंने बिकिनी के साथ तस्वीरें साझा की तो हर कोई हैरान रह गया।
2 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया की बिकिनी वाली तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वो फैशन के मामले में बाकी स्टार किड्स से दो कदम आगे ही हैं। फोटोशूट के लिए शनाया पानी में खड़े पोज दे रही हैं। वहीं उनकी टोंड बॉडी टू पीस बिकनी में शानदार नजर आ रही है। शनाया ने इस बिकिनी को जैकेट के साथ पेयर किया है। वहीं साथ में वो गले में नेकपीस पहने भी नजर आ रही हैं। शनाया का ये बिकिनी लुक जितना आकर्षक है। उतनी ही शानदार इस बिकिनी की कीमत है।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : Instagram
दरअसल, मशहूर फैशन लेबल वर्साचे के कलेक्शन में से ली गई इस बिकिनी में टॉप वियर और बॉटम वियर को मिलाकर कीमत करीब 90 हजार रुपये है। जिसे सुन किसी का भी हैरान होना लाजिमी है। क्योंकि एक बिकिनी के लिए ये रकम कुछ ज्यादा ही है। हालांकि ये स्टार किड हैं और उनके लिए ये रकम ज्यादा नहीं हो सकती।
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : Instagram
बता दें कि शनाया कपूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं और जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले उन्हें लॉन्च किया जाएगा। वैसे शनाया फैशन के मामले में काफी सीरियस रहती हैं और अक्सर ही नए फैशन एक्सपेरिमेंट के साथ साधारण कपड़ों में भी हर किसी का ध्यान खींचती हैं।
5 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों बर्थडे पार्टी के लिए शनाया का ऑल ब्लैक लुक नजर आया था। ब्लैक कलर की बॉडी फिटिंग ड्रेस में शनाया टोटल डीवा लग रही थीं। लेकिन इस ड्रेस की कीमत बेहद कम थी। जिसे जान लोगों को हैरानी भी हो रही थी।