संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस की कमी नहीं हैं, सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि शनाया जल्द ही किसी बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन अदाकारी से पहले ही वे लोगों के बीच अपनी एक जगह बना चुकी हैं। शनाया को फैंस ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी खूब पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करते हैं। शनाया के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर ये बातें भी सामने आ रही हैं कि वे करण जौहर की किसी बड़ी फिल्म से आने वाले समय में लॉन्च हो सकती हैं लेकिन उससे पहले शनाया के फैशन गेम की अगर बात करें तो वे बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। वे एक से बढ़कर ड्रेस पहनकर तस्वीरें साझा करती हैं। उनपर अलग-अलग लुक्स बहुत अच्छे भी दिखाई पड़ते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शनाया का यह लेटेस्ट और स्कर्ट वाला अंदाज।
स्कर्ट पहनकर पोज दे रही हैं शनाया कपूर, अदाएं हैं जबरदस्त
ऐसा है लुक
हाल ही में शनाया ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. उसमें उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ तम्बाकू कलर का बॉडीकॉन स्कर्ट पहना हुआ है। यह ड्रेस उनपर खूब अच्छा लग रहा है। स्कर्ट पहनकर वे आसानी से अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर पा रही हैं।
बालों को आगे की तरफ रखा है
शनाया ने बालों को आगे की तरफ खोलकर रखा हुआ है। उनके बालों में हल्के कर्ल्स और अच्छा वॉल्यूम दिखाई दे रहा है। उनके हेयरकट को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। बालों की साइड पार्टिंग कर वे सामान्य पोज कर रही हैं।
मेकअप भी है लाजवाब
शनाया के लुक के अनुसार मेकअप भी उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने हल्के लाल और नारंगी शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। आंखों में काजल और आई लाइनर है और थोड़ी स्मोकी लुक भी दिखाई दे रहा है।
शनाया के इस लुक को करिश्मा ने भी पसंद किया है। उनके अलावा सुहाना खान, नव्या नंदा, खुशी कपूर आदि ने भी उनके इस लुक पर एक से बढ़कर कमेंट किए हैं। शनाया ने इस तस्वीर में कैप्शन में कुछ फूड आइटम्स लगाई हुई हैं।