बॉलीवुड सितारों की तरह ही उनकी बीवियां भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं होती हैं। गौरी खान से लेकर ताहिरा कश्यप तक हर किसी का स्टाइल सेंस बिल्कुल अलग होता है। लेकिन बात जब शाहिद कपूर की बीवी की आती है तो हर किसी की निगाहें उन पर ठहर जाती हैं। क्योंकि फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद वो हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी की तारीफ पाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार उनका फैशन सेंस लोगों की समझ में आए। मीरा राजपूत अपने कपड़ों की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। जिसमे उनके छोटे कपड़ों को कुछ ट्रोलर्स ने निशाना बनाया था।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
दरअसल, साल 2019 में जब वो लैक्मे फैशन वीक में शामिल होने पहुंची तो मीरा ने बेहद स्टाइलिश लाल रंग का शार्ट पैंट सूट पहन रखा था। जिसे उन्होंने मैचिंग हील्स के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ उन्होंने ब्लैक क्लच कैरी किया हुआ था। मीरा ने अपने इस लुक को मिनिमम मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर ओपन किया हुआ था। इस दौरान मीरा शाहिद के हाथों में हाथ डाले नजर आईं।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा की ये तस्वीरें जमकर वायरल भी हुई थीं। कुछ लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लगी, लेकिन कुछ ऐसे थे जिन्हें मीरा का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल पसंद नहीं आया था। एक यूजर ने लिखा- अपने ड्रेसिंग सेंस पर थोड़ा काम करो। एक दूसके यूजर ने लिखा- आपको अचानक क्या हो गया है। आप पहले ज्यादा अच्छे कपड़े पहनती थीं। किसी ने उन्हें जोकर बताया तो कोई उन्हें जाह्नवी कपूर की कॉपी बता रहा था।
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही था जब मीरा कपूर को उनके छोटे कपड़ों के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आना पड़ा था। इसके पहले भी मीरा राजपूत को शार्ट स्कर्ट के लिए संस्कारी ट्रोलर्स की बातें सुनने को मिली थी। ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए निकली मीरा ने पीले रंग मिनी स्कर्ट और सफेद शर्ट पहन रखी थी। वहीं इस लुक को पूरा करने के लिए मीरा ने पोनीटेल बनाई हुई थी।
5 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा राजपूत की ये तस्वीरें जैसे ही लोगों के सामने आईं, तेजी से वायरल हो गईं। जिसमे कुछ लोगों को मीरा का ये लुक काफी पसंद आ रहा था तो वहीं कुछ स्कर्ट का मजाक बना रहे थे। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा- लगता है आंटी ने मीशा की स्कर्ट पहन ली। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इसके बच्चे ने इससे बड़ी ड्रेस पहनी है। वैसे ट्रोलर्स चाहे जो भी बोलें लेकिन मीरा राजपूत हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का दिल चुराने में तो कामयाब हो ही जाती हैे।