फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: शादी के बाद पहले सावन में पहनें ऐसे हरे सूट, देखकर घरवाले वाले उतारेंगे नजर

Tue, 16 Jul 2024 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 16 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

अगर आप सावन के महीने में हरे रंग का खूबसूरत सूट पहनना चाहती हैं, तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर सूट तैयार करवाएं।

विज्ञापन
Sawan 2024 trendy green suit for woman inspired by Bollywood and TV actress
सावन में पहनें ऐसे हरे सूट - फोटो : instagram

Sawan 2024: सावन का महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर सावन के महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में भोलेनाथ को पसंद करने के लिए लोग अनुष्ठान भी करते हैं और उन्हें उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाते हैं ।


अगर भगवान शिव की मनपसंद चीजों की बात की जाए तो उन्हें हरा रंग काफी प्रिय है। ऐसे में बहुत से लोग हरे रंग के कपड़े भी पहनते हैं। अगर आप भी सावन में हरे रंग का सूट पहनना चाहती है तो कुछ अभिनेत्री से टिप्स लेकर अपने लिए हरा सूट तैयार कर सकती हैं। 

बॉलीवुड और टीवी जगत मेंं कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन पर हरा रंग काफी जचता है और वह अक्सर हरे रंग के ही सूट पहनती हैं। उनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए हरा सूट तैयार करा सकती हैं। ये सूट उन महिलाओं के लिए भी परफेक्ट हैं, जिनका शादी के बाद ये पहला सावन है।
Sawan 2024 trendy green suit for woman inspired by Bollywood and TV actress
सावन में पहनें ऐसे हरे सूट - फोटो : instagram

दिशा परमार

इस तरह का सूट आपको आसानी से ऑफलाइन भी मिल जाएगा। ऐसे सूट से साथ अगर आप अलग लुक कैरी करना चाहती हैं तो सलवार अलग तरह की पहनें। साधारण चूड़ीदार पायजामी को इस सूट के साथ न पहनें। अपने इस सूट के साथ कानों में झुमके पहनकर बालों को खुला ही रखें। 

Sawan 2024 trendy green suit for woman inspired by Bollywood and TV actress
सावन में पहनें ऐसे हरे सूट - फोटो : instagram
सुरभि ज्योति

अगर दुपट्टे वाला सूट पहनना नहीं पसंद है तो आप सुरभि के जैसा ही हरे रंग का पैंट और कुर्ता कैरी कर सकती हैं। इस सूट पर ज्यादा वर्क नहीं है, ऐसे में इसके साथ अलग तरह की हेयर स्टाइल बनाएं, ताकि आपका लुक अलग दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 trendy green suit for woman inspired by Bollywood and TV actress
सावन में पहनें ऐसे हरे सूट - फोटो : instagram

देवोलीना

गर्मी के मौसम में बहुत सी महिलाओं को सूती कपड़े पहनना पसंद होते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो इस तरह का कॉटन का अनारकली अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस प्लेन अनारकली के साथ फ्लोरल दुपट्टा कैरी करना कतई न भूलें। 

विज्ञापन
Sawan 2024 trendy green suit for woman inspired by Bollywood and TV actress
सावन में पहनें ऐसे हरे सूट - फोटो : instagram

हिना खान

अगर थोड़ा हैवी सूट पहनने का मन है तो ऐसा गोल्डन लैस वाला हरा अनारकली देखने में खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप चाहें तो अलग रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। जैसे कि हिना ने नीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed