Janhvi Kapoor in Ambani Wedding: जान्हवी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी कपूर का हर लुक काफी क्लासी और अलग होता है।
Wedding Fashion: अनंत-राधिका की शादी में छाईं जान्हवी कपूर, ये हैं उनके 4 बेस्ट लुक
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जान्हवी कपूर ने अपना बेहद ही खूबसूरत अंदाज दिखाया। आइए आपको जान्हवी के बेस्ट 4 लुक्स दिखाते हैं।
अनंत-राधिका के संगीत में जान्हवी मोरपंख की स्टाइल वाला फिशकट लहंगा पहनकर पहुंचीं थीं। पीकॉक ग्रीन-ब्लू कलर के इस फिश-कट लहंगे के साथ जान्हवी ने हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना था। उनके इस ब्लाउज के गले की तरफ नेट लगा था, जिसकी वजह से ये खूबसूरत लग रहा था।
इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने एक दुपट्टा भी कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनते हुए अपने बालों को पीछे हाफ टाई किया हुआ था।
राधिका और अनंत की मेहंदी सेरेमनी में जान्हवी कपूर ये खूबसूरत सा मल्टीकलर लहंगा पहनकर पहुंची थीं। उनके इस लहंगे पर काफी हैवी काम था, जिसकी वजह से इसका लुक और खूबसूरत लग रहा था। अपने इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने लो नेकलाइन चोली कैरी की थी।
इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग का दुपट्टा साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया था, जो काफी प्यारा दिख रहा था। गले में चोकर, हैवी ईयररिंग और बालों में गजरा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
गोल्डन लहंगा
ये खूबसूरत सा गोल्डन लहंगा जान्हवी ने अनंत और राधिका की शादी के दिन पहना था। उनके इस लहंगा लुक ने तो जैसे लोगों का दिल ही चुरा लिया। इस खूबसूरत लहंगे को गोल्ड सीक्विन से ही वर्क किया गया था। इस के साथ उन्होंने ग्लैमरस दिखने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी झुमके, हाथों में चूड़ियां, गले में चोकर और मांग टीका कैरी किया था। माथे पर बिंदी से उनकी खूबसूरत और ज्यादा बढ़ गई थी।
कोर्सेट टॉप और स्कर्ट
अनंत-राधिका की शादी में एक रस्म के लिए जान्हवी ने ये बेज रंग का कोर्सेट टॉप और स्कर्ट पहनी थी। ये ऑफ शोल्डर टॉप उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दे रहा था। टॉप के किनारों पर केप स्टाइल से नेट लगा था, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा था। इसके साथ उन्होंने बस अपने कानों में ईयररिंग्स पहने थे, जो उन्हें सटल लुक दे रहे थे।