फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: हरे रंग की साड़ी पहनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, तभी लुक दिखेगा खूबसूरत

Wed, 10 Jul 2024 01:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनने का काफी महत्व है। अगर आप भी हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Sawan 2024 tips for wear green saree in sawan
हरे रंग की साड़ी पहनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram

Sawan 2024: हर साल श्रावण के महीने का इंतजार लोग सच्चे मन और श्रद्धा से करते हैं। इस माह का आरंभ होते ही भगवान शिव की भक्ति में हर कोई जुट जाता है।  इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। ऐसा माना जाता है कि श्रावण माह में अगर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। इसी के चलते महिलाएं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैंं।



 ऐसी मान्यता है कि हरा रंग भगवान शिव को अति प्रिय है, इसी वजह से महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर सावन में पूजा करती हैं। अगर आप भी सावन में हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ख्याल अवश्य रखें। कुछ सिंपल सी बातों का ध्यान रखकर आप अपने सादगी भरे साड़ी लुक से लोगों का भी दिल जीत सकती हैं।

Sawan 2024 tips for wear green saree in sawan
ज्वेलरी देगी खूबसूरत लुक - फोटो : instagram

ज्वेलरी देगी खूबसूरत लुक

हरा रंग अपने में ही आपको खूबसूरत लुक दे सकता है। ऐसे में इसके साथ आपको ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं है। आप हल्के ईयररिग्स और गले में हल्का सा चोकर पहनकर भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। अपने साड़ी लुक को पूरा करने के लिए उंगलियों में अंगूठी जरूर पहनें। 

Sawan 2024 tips for wear green saree in sawan
ब्लाउज हो खास - फोटो : instagram

ब्लाउज हो खास

हरे रंग की साड़ी का ब्लाउज बनवाते वक्त बस इस बात का ख्याल रखें कि आपको इसे पूजा में पहनना है। इसलिए आपका ये साड़ी लुक सादगी भरा होना चाहिए। ग्लैमरस लुक कैरी करके पार्टी में तो जाना अच्छा लगता है, लेकिन पूजा में ये आपको ही असहज कर सकता है। ऐसे में खूबसूरत सा ब्लाउज अपने लिए तैयार करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 tips for wear green saree in sawan
हेयर स्टाइल और मेकअप का रखें ध्यान - फोटो : instagram

हेयर स्टाइल और मेकअप का रखें ध्यान

बारिश का मौसम है, ऐसे में खुले बाल आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए चाहें तो ऐसा जूड़ा बनाकर आप बालों में गजरा लगा सकती हैं। ये गजरा लुक आपको खूबसूरत दिखाएगा। इसके साथ ही मेकअप करते वक्त भी मौसम का खास ध्यान रखें। पसीने से कहीं आपका मेकअप खराब न हो जाए। ऐसे में हल्का मेकअप ही करें। 

विज्ञापन
Sawan 2024 tips for wear green saree in sawan
हरी चूड़ियां हैं जरूरी - फोटो : instagram

हरी चूड़ियां हैं जरूरी

जिस तरह से हरे रंग की साड़ी पहनना सावन में शुभ होता है, ठीक उसी तरह से अपने लुक को खूबसूरत सी हरे रंग की चूड़ियों और कड़े से पूरा करें। ये ही आपके लुक को पूरा करेगा। हरी चूड़ियां अगर कांच की होंगी, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed