Nita-Radhika Saree Look: हाल ही में पीएम मोदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वो कभी शावक को दूध पिलाते दिखाई दे रहे थे तो कभी उनके साथ खेलते दिखाई दे रहे थे। ये तस्वीर गुजरात के जामनगर की थीं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में स्थित वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी के जामनगर दौरे के दौरान मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे आनंद अंबानी ने अपने ड्रीम को प्रोजेक्ट वनतारा से पीएम को रूबरू कराया। उन्होंने पीएम को बताया कि यहां पर बेजुबानों का कैसे ख्याल रखा जाता है। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और आनंद अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं।
जैसे ही सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने राधिका और नीता अंबानी के लुक की सराहना करना शुरू कर दिया। इस इवेंट में राधिका और नीता अंबानी दोनों ही खूबसूरत सी साड़ी में नजर आई। जिसको देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। आइए आपको इन दोनों के लुक दिखाते हैं।
2 of 5
कैसा था नीता अंबानी का लुक
- फोटो : instagram-Vantara
कैसा था नीता अंबानी का लुक
जामनगर में नीता अंबानी खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं। उनकी ये साड़ी क्रीम, लाल और ऑरेंज रंग की थी। हमेशा की तरह नीता अंबानी ने अपनी साड़ी को बेहद खूबसूरती और सादगी के साथ कैरी किया था।
3 of 5
कैसा था नीता अंबानी का लुक
- फोटो : instagram-Vantara
इस साड़ी के साथ उन्होंने बालों में अपना एवरग्रीन बन बनाया था और उस पर गजरा लगाया था। अपने इस लुक को गोल्ड नेकलेस, कंगन, मैचिंग इयररिंग्स के साथ उन्होंने कंप्लीट किया था। नीता अंबानी का लुक इतना प्यारा लग रहा था कि लोगों की नजर उन पर से हट नहीं रही थीं।
4 of 5
राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर
- फोटो : instagram-Vantara
राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर
वहीं अगर नजर डालें राधिका मर्चेंट की साड़ी लुक पर तो टिशु फैब्रिक की साड़ी में राधिका कमाल की लग रही थी। ये साड़ी बेहद सिंपल थी और इस पर खूबसूरत सा बॉर्डर था। मैगा स्लीव ब्लाउज के साथ राधिका ने ये साड़ी कैरी की थी। उन्होंने अपने साड़ी के पल्लू को खुला रख के अटैच किया था, जिससे उनका लुक काफी सादगी भरा लग रहा था।
5 of 5
राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर
- फोटो : instagram-Vantara
गले में पड़ा मंगलसूत्र उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। हर भारतीय महिला की तरह राधिका ने भी अपने साड़ी लुक को मंगलसूत्र से पूरा किया और हाथ में कंगन पहने थे। अपने बालों को हाफ टाई करके उन्होंने खुला छोड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था।