सारा अली खान करियर की शुरूआत से ही फैंस की चहेती बन गई थीं। फिर वो चाहे उनका सिंपल सा कुर्ते वाला लुक हो या फिर वेस्टर्न वियर। यहां तक कि जिम वियर में भी वो फैंस की तारीफ लूटती नजर आती थीं। लेकिन इन दिनों उनके लुक्स और कपड़ों में एकरसता दिखती है। जिसे देख फैंस भी बोर हो गए हैं। वहीं शॉर्ट ड्रेस और एक जैसी हेयरस्टाइल के साथ उनके फुटवियर भी लगभग एक जैसे दिखते हैं। जिसे देख अब फैंस भी कहने लगे हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
वैसे सारा अली खान का देसी लुक हर बार काफी एलिगेंट होता है। जिसे देख फ्रेशनेस महसूस होती है। लेकिन वेस्टर्न आउटफिट में वो हर बार एक जैसी ही नजर आती हैं। मिड रीफ को फ्लांट करते उनके क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख जाएंगी। जिसके साथ हाई हील की जोड़ी जमाए वो अक्सर दिख जाती हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
पिछले दिनों भी सारा बोल्ड और ग्लैमर वाले कपड़ों में दिखीं। जिसमे वो गुलाबी रंग के क्रॉप ब्लेजर के साथ नीले रंग की ब्रा और हरे रंग की मिनी स्कर्ट को पहने दिखीं। जिसके हेमलाइन पर फ्लेयर डिजाइन बनी थीं।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
वहीं सारा ने कुछ देर बाद ही इस ड्रेस के साथ क्रॉप जैकेट पीले रंग की पहन ली। जिसकी भी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई। वहीं इस मिनी स्कर्ट के साथ सारा ने मैचिंग की स्ट्राईप वाली हाई हील सैंडिल पहन रखी है। जो कि पुरानी थी।
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
यहीं नहीं सारा अली खान की तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी हर बार लगभग एक सी रहती हैं। जिसमे मिड पार्टीशन के साथ हल्के कर्ली बाल और सटल मेकअप शामिल रहता है। जिसे वो अक्सर पिंक न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ पूरा करती हैं। कुल मिलाकर सारा अली खान को अब अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। क्योंकि बार वो एक जैसा देखने में लगने लगा है।