सारा अली खान सिर्फ वेस्टर्न वेयर नहीं ट्रेडिशनल इंडियन और एथनिक वेयर में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। बॉलीवुड की न्यूकमर एक्ट्रेस सारा अली खान अभी तक दो हिट फिल्म दें चुकी हैं। सारा अली खान अपनी क्यूटनेस और बचपन को लेकर बॉलीवुड में चर्चा में बनी रहती है।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
हाल ही में हुए एक स्टेज शो के दौरान सारा अली खान को सिल्वर सिमरी लहंगा में देखा गया, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। सारा इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सिंगापुर में एक फंक्शन के दौरान सारा अली खान ट्रेडिशनल सलवार सूट में नजर आई। सारा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। सारा के इस ड्रेस को डिजाइन किया था मशहूर फैशन डिजाइनर सुकृति और आकृति ने। सारा ने आइवरी और रेड कलर के हेवी एम्बेलिशड सलवार सूट पहना था, जिसमें सारा बेहद गॉरजस लग रही थीं। फंक्शन के दौरान हर कोई सारा की तारीफें करता नजर आ रहा था।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा हमेशा अपने ड्रेस और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के दौरान भी सारा अपने नए और स्टालिश लुक को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आ रही थीं। सारा अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान जब बिग बॉस पहुंची थी, उस वक्त उन्होंने मरून कलर की लॉन्ग स्कर्ट को पिंक कलर के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले क्रॉप टॉप और मैचिंग लॉन्ग जैकेट के साथ पहना था। यह ड्रेस संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट हो सकता है।
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
इसे पहले सारा को लाइम ग्रीन कलर के शरारा में देखा गया था। सारा के इस ड्रेस को भी मशहूर फैशन डिजाइनर आकृति और सुकृति ने ही डिजाइन किया था। इस ड्रेस को शादी से पहले होने वाले संगीत फंक्शन में पहना जा सकता है।