लगता है सारा अली खान का वेकेशन टाइम खत्म नही हुआ है। तभी तो बर्फ की वादियों के बाद एक बार फिर वो मां अमृता सिंह के साथ छुट्टियों पर जाने की तैयारी में हैं। तभी तो एयरपोर्ट पर उनका लेटेस्ट लुक सुर्खियों में है। समर लुक में स्पॉट हुईं सारा गर्मी को स्टाइलिश अंदाज में मात देती दिख रही हैं।
2 of 5
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान
- फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
कोरोना के बढ़ते केस के बावजूद सितारों का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना बंद नहीं हो रहा। इसी लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। मां के साथ स्पॉट सारा समर लुक में रेडी थीं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ओल्ड डेनिम हॉट शार्ट्स के साथ सफेद टैंक टॉप और शर्ट को ओपन लुक में पहने सारा स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
चेहरे पर मास्क और फ्लैट सैंडिल के साथ सारा अली खान ने अपने लुक पर काफी ध्यान दिय़ा था। जिसके साथ वो स्टाइलिश नजर आ रही थी। वहीं सारा की तस्वीरें देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे थे। खुले बाल, हाथों में ढेर सारे ब्रेसलेट उनके लुक में बोहेमियन टच ऐड कर रहे थे। वहीं सारा के साथ मां तो थी लेकिन उनके भाई इब्राहिम अली खान नजर नहीं आ रहे थे।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
वैसे सारा अली खान का ये लुक समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। अगर आपको शार्ट्स पहनना पसंद है तो सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए सफेद शर्ट के साथ यूं लेयरिंग की जा सकती है। आप चाहें तो फ्लैट्स फुटवियर की जगह जूतों का भी चुनाव कर सकती हैं।
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सारा दो दिन पहले ही वेकेशन से लौटी हैं। बर्फ की वादियों में सारा मां अम़ता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ सैर करते नजर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।