फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sangeet Outfit Idea: संगीत में दिखाना है जलवा तो पहनें इस तरह के आउटफिट, डांस करना भी रहेगा आसान

Fri, 22 Nov 2024 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 22 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

संगीत जैसे खास मौकों पर स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट पहनना न सिर्फ आपके लुक को खास बनाता है, बल्कि आपकी परफॉर्मेंस और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। 

 

विज्ञापन
Sangeet Outfit Idea inspired by aditi rao hydari images
संगीत में दिखाना है जलवा तो पहनें इस तरह के आउटफिट - फोटो : instagram

Sangeet Outfit Idea: घर में शादी पक्की होने के बाद से सभी घरवाले, दोस्त और रिश्तेदार इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। शादी के दिन के अलावा हल्दी, मेहंदी और संगीत के लिए भी लोगों को काफी तैयारी करनी पड़ती है। आजकल तो संगीत का कार्यक्रम काफी धूमधाम से होता है, इसमें सभी की डांस परफॉर्मेंस भी होती है। संगीत के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित लड़कियां होती हैं। इसके लिए वो खूब खूबसूरत से आउटफिट का चयन करती हैं।



संगीत के लिए आउटफिट का चयन करना काफी कठिन है, क्योंकि इसके लिए ऐसा आउटफिट चुनना पड़ता है जिसे पहनकर आपको डांस करने में परेशानी न हो। ऐसे में यदि आपके घर में भी शादी है तो संगीत के लिए हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 

Sangeet Outfit Idea inspired by aditi rao hydari images
स्कर्ट-कुर्ती - फोटो : instagram

स्कर्ट-कुर्ती

स्कर्ट और कुर्ती पहनने में काफी रिच लुक देती है। इसके साथ यदि आप हैवी दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपके लुक में चार चांद लगना तय है। ऐसे में आप चाहें तो संगीत के कार्यक्रम में घेर वाली स्कर्ट और उसके साथ कुर्ती पहनें। ऐसे आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला ही रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 

Sangeet Outfit Idea inspired by aditi rao hydari images
टॉप-लहंगा - फोटो : instagram

टॉप-लहंगा

इस लुक में आप अपने लहंगे को अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लहंगा भी रियूज हो जाएगा, और आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। इसके लिए सबसे पहले लहंगे के साथ सिंपल की टॉप पहनें। अपने लुक को अलग दिखाने के लिए इसके साथ अलग से एक्सेसीरिज अवश्य पहने, ताकि सिंपल ब्लाउज भी खूबसूरत दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sangeet Outfit Idea inspired by aditi rao hydari images
अनारकली गाउन - फोटो : instagram

अनारकली गाउन

संगीत में यदि आप डांस करना चाहती हैं तो इस तरह का अनारकली गाउन पहनें। अनारकली गाउन पहनने में काफी आरामदायक होता है और इसके साथ दुपट्टा नहीं होता। जिस वजह से आपको डांस करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। 

विज्ञापन
Sangeet Outfit Idea inspired by aditi rao hydari images
शॉर्ट अनारकली - फोटो : instagram

शॉर्ट अनारकली 

यदि आप कुछ हैवी पहनने का नहीं सोच रही हैं तो शॉर्ट अनारकली कुर्ते के साथ सलवार पहनें। इसके साथ दुपट्टे को पीछे से लेकर आगे दोनों साइड कलाई में अटैच करें। ऐसे लुक के साथ अपने बालों को कर्ल अवश्य करें, ताकि लुक प्यारा दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed