बिगबॉस के बाद से ही रुबीना दिलैक को लोग खूब पसंद करने लगे हैं। रुबीना अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इन दिनों वे म्यूजिक वीडियो के लिए भी काम कर रही हैं। रुबीना के डांस करते हुए वीडियो को भी फैंस खूब पसंद करते हैं और इनपर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं लेकिन हाल ही में रुबीना ने जबरदस्त फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में वे कितनी खूबसूरत लग रही हैं इस बात का अंदाजा उनके फैंस के कमेंट्स से भी लगाया जा सकता है। जहां लोगोंं के बीच चर्चा का विषय यह था कि रुबीना दिशा और राहुल की शादी में शामिल होंगी या नहीं? उस बीच रुबीना ने इन तस्वीरों को पोस्ट करके चर्चा का सारा ध्यान इधर केंद्रित कर लिया है। उन्होंने नील रंग का डिजाइनर नेट गाउन पहना है जो कि उनपर खूब फब भी रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए रुबीना का यह लेटेस्ट और प्यारा लुक।
लेटेस्ट आउटफिट में राजकुमारियों सी लग रही हैं रुबीना दिलैक, पहना है ब्लू ड्रेस
ऐसा है लुक
रुबीना ने ऑफ शोल्डर डार्क ब्लू कलर का नेट का गाउन पहना हुआ है। कमर पर उनके नेट है और नीचे की तरफ खूब सारी पतली- पतली प्लेट्स दी हुई है। बाजुओं पर नेट की ही डिजाइन दी हुई है। कमर पर आगे से घूमी हुई सिल्वर डिजाइन भी आ रही है।
अदाएं हैं जबरदस्त
रुबीना इस ड्रेस को पहनकर खूब अच्छा पोज भी दे रही हैं। उन्होंने दोनों हाथों को आगे की ओर पेट के ऊपर रखा हुआ है। बॉडी सामने की तरफ ही है और चेहरे से वे राइट साइड में देख रही हैं। चेहरे पर हल्की मुस्कराहट है।
बनाई है पोनीटेल
इस लुक के लिए रुबीना के बालों की स्टाइलिंग एकदम अलग तरह से की है। खुला रखने या जुड़ा बनाने की बजाय उनके बालों की पोनीटेल बना दी गई है। आगे से एक जुल्फ निकालकर बनाई गई हाई पोनीटेल उनके लुक को और भी आकर्षित बना रही है।
इस लेटेस्ट लुक की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ट्रांसपरेंट ईयररिंग्स पहने हैं जिसके ऊपर छोटे-बड़े सफेद मोती का काम किया हुआ है। हाथ में उन्होंने हल्के बैंगनी रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है और मेकअप भी उनके लुक के अनुसार बहुत खूबसूरत है।