फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day Outfits: ऑनलाइन बेहद कम दामों में मिल जाएंगे ऐसे आउटफिट जो रोज डे के लिए हैं बेस्ट

Fri, 31 Jan 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 09:49 AM IST
सार

अगर आप रोज डे पर पहनने के लिए कुछ खास आउटफिट की तलाश कर रही हैं तो हम यहां आपको कुछ सस्ते विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rose Day Outfits Available Online at Low Prices Valentine Week 2025 fashion ideas
ऑनलाइन बेहद कम दामों में मिल जाएंगे ऐसे आउटफिट जो रोज डे के लिए हैं बेस्ट - फोटो : instagram

Rose Day Outfits: हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। ये दिन प्यार के हफ्ते के पहले दिन आता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को लाल गुलाब देते है। बहुत से लोग अपने दोस्तों को भी गुलाब देकर उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास कराते हैं। रोज डे का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है। ऐसे में लड़कियां इसके लिए पहले से आउटफिट खरीदकर रख लेती हैं।



यदि आप भी अपने लिए कुछ खास आउटफिट खरीदना चाहती हैं लेकिन आपका बजट कुछ ज्यादा नहीं है तो यहां हम आपको कुछ ऐसी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप कम दामों में खरीद सकती हैं। इस तरह की ड्रेस ऑनलाइन काफी कम दामों में मिल जाती हैं। 

Rose Day Outfits Available Online at Low Prices Valentine Week 2025 fashion ideas
सिल्वर शिमर - फोटो : instagram

सिल्वर शिमर

यदि आप शिमरी लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसी सिल्वर शिमर ड्रेस को कैरी करें। इसके साथ अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें। आंखों को ग्लिटरी आईमेकअप करके हाइलािट करें। वहीं आप चाहें तो इसके साथ लिप्स को भी बोल्ड रख सकती हैं। प्वॉइंटेड हील्स ऐसी ड्रेस के साथ कमाल की लगेगी। 

Rose Day Outfits Available Online at Low Prices Valentine Week 2025 fashion ideas
रेड बैकलेस ड्रेस - फोटो : instagram

रेड बैकलेस ड्रेस

कुछ लाल रंग का पहनना चाहती हैं तो इस तरह की लाल बैकलेस ड्रेस का चुनाव करें। ऐसी ड्रेस आपको ऑनलाइन बेहद कम दामों में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ अपने मेकअप को बोल्ड ही रखें। ऐसी ड्रेस के साथ लिपस्टिक लाल रंग की ही अच्छी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day Outfits Available Online at Low Prices Valentine Week 2025 fashion ideas
फ्लोरल ड्रेस - फोटो : instagram

फ्लोरल ड्रेस

यदि कहीं दिन में घूमने जाना है तो इस तरह की फ्लोरल ड्रेस कैरी करें। दिन के हिसाब से ऐसी ड्रेस काफी परफेक्ट रहती हैं। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए खुला रखें। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Rose Day Outfits Available Online at Low Prices Valentine Week 2025 fashion ideas
कैरी करें बार्बी ड्रेस - फोटो : instagram

कैरी करें बार्बी ड्रेस

इस तरह की ड्रेस क्यूट लुक देने में काफी काम आती है। ये आपको आसानी से 500 रुपये खर्च करके मिल सकती है। इसके साथ आप पैरों में हील्स और जूते दोनों चीजें ही कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ बालों को मिडिल पार्टिशन करते हुए नीचे ेसे सॉफ्ट कर्ल करें। इससे भी लुक प्यारा दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed