Republic Day 2020: गणतंत्र दिवस के दिन काम आएंगे ये फैशन टिप्स, खास होगी 26 जनवरी
ट्राई डिजाइन कुर्ते
मार्केट में मौजूद ट्राई कलेक्शन में सूट्स, कुर्ता और कुर्तीज सभी सैफरन, वाइट और ग्रीन कलर बेस्ड हैं। यह बेसिक कुर्ता आपको ट्राई रंग के साथ कूल लुक भी देगा। इस ट्राई लुक में वनपीस ड्रेस से लेकर ट्रडिशनल ड्रेसेज तक में कई वैराइटी बाजार में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि आपको यह ऑप्शंस ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर भी देखने को मिलेंगे।
ट्राई फूड
बेकरी आइटम्स से लेकर प्रॉपर फूड तक तिरंगे के रंग में रंगी खाने की तमाम चीजें दुकानों में मिल जाएंगी।ये दिखने में जितनी अट्रैक्टिव हैं खाने में उतनी ही लजीज भी हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कई रेस्तरां ने अपने तमाम फूड कॉर्नर पर कई तरह के लजीज स्वाद पेश किए हैं।
थ्री डी आई मेकअप
बात अगर मेकअप की करें तो इस गणतंत्र दिवस बटरफ्लाई, फ्लावर, बर्ड्स काफी ट्रेंड में हैं। जिन्हें खूबसूरत बनाने के लिए कलर, क्रिस्टल, स्पार्कल और ग्लिटर का यूज किया जा रहा है। आंखों को ट्राई लुक देने के लिए इनर आई को सिल्वर आईशैडो से कवर कर लें। इसके बाद ऊपर ऑरेंज आईशैडो और नीचे ग्रीन काजल पेसिंल लगाएं। आंखों के साइड में लाइट ब्लू विंग आपको अट्रैक्टिव दिखाएगा। यही नहीं, तिरंगे के तीनों कलर शैडो के तौर पर भी चूज किए जा सकते हैं।