रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर और आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस आलिया आलिया को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे। वहीं जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के आउटफिट में तस्वीरें आईं, तो उनके लुक की तारीफ करते फैंस नहीं थक रहे। आलिया ने सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर रणबीर के साथ शादी के फेरे लिए। वहीं रणबीर कपूर भी आलिया के आउटफिट से ट्विनिंग बिठाते नजर आए। अब रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। दोनों ही मेहंदी में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे हैं। यहां भी दोनों का मैचिंग आउटफिट लुक नजर आया। हालांकि उनके साथ ही मेहंदी और शादी में शामिल हुए कपूर और भट्ट परिवार के लोगों और अन्य सेलिब्रिटीज का लुक भी पसंद किया जा रहा है। करीना कपूर और रिद्धिमा कपूर दोनों ही भाई रणबीर कपूर की शादी में अपने लुक और आउटफिट के कारण लाइमलाइट में रहीं। आगे की स्लाइड्स में देखिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में किन सेलिब्रिटी के लुक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
Ranbir-Alia Bhatt Mehndi Photos: रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी में इन सेलिब्रिटीज के लुक को फैंस कर रहे पसंद, देखें तस्वीरें
दुल्हन आलिया भट्ट का मेंहदी लुक
आलिया भट्ट ने अपनी मेहंदी से लेकर शादी तक लीक से हटकर फैशन स्टेटमेंट को कैरी किया। आलिया भट्ट ने मेहंदी फंक्शन में सिल्क का पिंक लहंगा पहना हुआ था। आलिया भट्ट ने मल्टी प्रिंट लहंगे पर स्लीवलेस डीप बैक नेक लाइन ब्लाउज कैरी किया। विदआउट दुपट्टा लुक में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। आलिया का मेहंदी फंक्शन का लहंगा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके साथ ही आलिया ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है, जिसमें न्यूड लिपस्टिक शेड और डार्क आइब्रो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। आलिया ने अनकट डायमंड का हैवी चोकर और मैचिंग ग्रीन मांगटीका पहनी हुआ है। रणबीर कपूर ने आलिया से मैच करते हुए पिंक कलर का कुर्ता पजामा पहना था।
करीना कपूर का लुक
जब से आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन शुरू हुए हैं, तभी से अपने लुक को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में करीना कपूर खान रहीं। करीना ने भाई रणबीर की मेहंदी फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा के खाब कलेक्शन का शानदार लहंगा चुना था। थ्री टोन सीक्वेन लहंगे में करीना कपूर ट्रेडिशनल लुक में भी ग्लैमरस दिख रही थीं। ये कश्मीरी लहंगा सेट करीना को राॅयल लुक दे रहा था। सिल्वर शिमरी लहंगे पर करीना ने मैचिंग स्ट्रैपी चोली और शीयर दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने फ्रंट साइड चोटी बनाते हुए मिडिल पार्टेड ओपन हेयर स्टाइल बनाई थी। डायमंड चोकर, स्टड इयरिंग्स और शिमरी क्लच में करीना मेहंदी फंक्शन में सबसे खूबसूरत नजर आ रही थीं।
रिद्धिमा कपूर का लुक
रणबीर कपूर की बहन रिद्दिमा कपूर भले ही इंडस्ट्री की न हो लेकिन स्टाइल और खूबसूरती के मामले में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। भाई रणबीर की शादी में रिद्धिमा कपूर का यही स्टाइल देखने को मिला। मेहंदी के कार्यक्रम में रिद्धिमा कपूर ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी थी। मनीष मल्होत्रा के फैशन हाउस की इस सिल्वर शिमरी साड़ी में रिद्धिमा कपूर बहुत ग्लैमरस दिख रही थीं। उन्होंने शिमरी ग्रे स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। उनकी साड़ी की कीमत लगभग एक लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। रिद्धिमा कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनी थी। खुले बालों में मिनिमल मेकअप में रिद्धिमा का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
नीतू कपूर का लुक
बेटे की शादी में नीतू कपूर ने भी अपने लुक और आउटफिट से महफिल लूट ली। मेहंदी के लिए नीतू कपूर ने बहुत ही क्लासी लुक अपनाया। नीतू कपूर ने आइवरी शेड बेस लहंगा पहना था। फ्लोरल वर्क लहंगे पर उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज पहना और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। नीतू कपूर का लहंगा अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन का है। उन्होंने लहंगे के साथ ग्रीन हैवी नेकपीस और मिनिमल मेकअप अप्लाई किया था।