रकुल प्रीत सिंह खूबसूरत होने के साथ स्टाइल के मामले में भी लाजवाब है। पार्टी हो या एयरपोर्ट, अवॉर्ड शो हो या फिल्मी प्रमोशन, रकुल अपने फैशन सेंस से तारीफ बटोर लेती हैं। सिंपल और बोल्ड दोनों ही अंदाज को रकुल बेहद सहजता से निभा लेती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी मिस रकुल का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
जिसमे वो धूप की रोशनी में तस्वीरें खिंचवाते दिख रही हैं। रकुल ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमे वो गुलाबी रंग के लहंगे में रेडी हैं। वहीं सिंपल और एलिगेंट लुक किसी भी ब्राइड्समेड के लिए परफेक्ट दिख रहा है। वी शेप नेकलाइन और थ्रीफोर्थ स्लीव के साथ सिल्वर एंब्रायडरी ब्लाउज को कैरी किया गया है। जिसके साथ ढेर सारी प्लीट्स और ए लाइन स्कर्ट खूबसूरत दिख रही है।
3 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
लहंगे पर फूलों के मोटिफ्स वाले प्रिंट बने हैं। वहीं दुपट्टे पर मैचिंग के प्रिंट के साथ ही बॉर्डर पर एंब्रायडरी की गई है। हैंड एंब्रायडरी वाले ब्लाउज पर क्रिस्टल का वर्क किया गया है। जिसमे रकुल बेहद आकर्षक दिख रही हैं। पीच रंग के इस लहंगे को सिंपल तरीके से स्टाइल किया गया है। जिसमे पीच पर्ल ड्रॉपलेट्स ईयररिंग्स के साथ रिस्ट वॉच शामिल है। वहीं बालों को सेंटर पार्टीशन के साथ मेसी लो पोनीटेल में स्टाइल किया गया है।
4 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : insta
वहीं पिंक ब्लश चिक्स के साथ पिंक मैट लिपस्टिक रकुल की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। बता दें कि रकुल ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है सर्दियों की धूप और शादियों का मौसम। रकुल वेडिंग फंक्शन के हर रस्म में अलग लुक में रेडी नजर आ रही थीं।
5 of 5
rakul preet singh
- फोटो : instagram
सुर्ख लाल रंग के लांग श्रग और क्रॉप टॉप के साथ धोती स्टाइल पैंट में तैयार रकुल ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। जिसके साथ लांग हूप ईयररिंग्स और घड़ी परफेक्ट लुक दे रही थी। रकुल का ये लुक संगीत सेरेमनी के लिए था, जिसे लड़कियां जरूर कॉपी कर सकती हैं।