Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के त्योहार का इंतजार हर बहन सालभर करती है। ये दिन भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। इस खास दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं इसके बदले में भाई अपनी बहन की आजीवन रक्षा का वचन देते हैं।
इस साल राखी का पावन त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बहनें अभी से अपने भाई के लिए बेस्ट राखी तलाश कर रहीं हैं और भाई अपनी बहनों के लिए तोहफे खोज रहे हैं।
इस खास दिन को और खास बनाने के लिए हर लड़की रक्षाबंधन के दिन खूब सजती और संवरती है। वो पहले से ही अपने लिए बेस्ट आउटफिट तैयार करवाती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए बेस्ट आउटफिट तलाश कर रही हैं तो पहले जान लें कि आजकल ट्रेंड में क्या है।
2 of 7
रक्षाबंधन के लिए अभी से तैयार कराएं अपना आउटफिट
- फोटो : instagram
पाकिस्तानी सूट
पाकिस्तानी सूट आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप भी ट्रेंड के हिसाब से ही इस तरह का पाकिस्तानी सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। पाकिस्तानी सूट काफी ढीला-ढाला होता है, जिसके चलते ये काफी आरामदायक होता है।
3 of 7
रक्षाबंधन के लिए अभी से तैयार कराएं अपना आउटफिट
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
गर्मी का मौसम है, ऐसे में आप कॉटन का अनारकली सूट अपने तैयार करा सकती हैं। इस तरह का प्लेन सूट आपके लुक को प्यारा दिखाएगा। इसे बनवाते वक्त इसके किनारों खूबसूरत सा बॉर्डर जरूर लगवाएं। बॉर्डर लगाने से ही आपका सूट और खूबसूरत दिखेगा।
4 of 7
रक्षाबंधन के लिए अभी से तैयार कराएं अपना आउटफिट
- फोटो : instagram
शरारा सूट
आजकल लड़कियों को शरारा सूट काफी पसंद आता है। ये काफी आरामदायक होता है। शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती ही आपके लुक को पूरा करने का काम करेगी। इसके साथ दुपट्टा लेना न भूलें। दुपट्टे से आपका ये शरारा लुक पूरा होगा।
5 of 7
रक्षाबंधन के लिए अभी से तैयार कराएं अपना आउटफिट
- फोटो : instagram
अनारकली गाउन
अनारकली सूट तो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा, लेकिन अगर आप कुछ हैवी पहनना चाहती हैं तो इस तरह का अनारकली गाउन अपने कलेक्शन में शामिल करें। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इस तरह का मल्टीकलर गाउन आपके लुक में चार चांद लगाएगा।