Raksha Bandhan Outfit Idea: राखी का त्योहार हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन के लिए हर कोई सालभर इंतजार करता है। ये दिन भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है। लोग इस दिन को अपने-अपने तरीके से खास बनाते हैं। जिन लड़कियों की शादी हो जाती है, वो अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए मायके तक आती हैं। अगर इस साल की बात करें तो इस साल 19 अगस्त के दिन राखी का ये त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है।
Raksha Bandhan Outfit Idea: राखी के त्योहार पर पहनें ऐसा कुर्ता, बहनें भी देखकर करेंगी तारीफ
अगर आप राखी के दिन अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ अभिनेताओं के एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल
अगर कूल दिखना चाहते हैं तो विक्की कौशल के इस लुक से टिप्स लें। लूज फिटिंग वाला ग्रे रंग का कुर्ता और ऐसे ही रंग का लूज पायजामा राखी के दिन के लिए परफेक्ट है। इसके साथ आप एक ग्रे रंग का ही दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं।
मजेंटा रंग का ये कुर्ता आपके लुक को काफी अच्छा दिखाएगा। ऐसे कुर्ते के लिए आप सिद्धांत चतुर्वेदी के लुक से टिप्स ले सकते हैं। ऐसे कुर्ते पर अगर सफेद रंग का काम भी होगा, तब भी ये अच्छा ही लगेगा। ऐसे में अगर आपको कहीं ऐसा कुर्ता दिख रहा है, तो इसे हाथ से न जानें दें।
फरहान अख्तर
अगर पारंपरिक तरीके से कुछ पहनने का सोच रहे हैं तो इस तरह का कुर्ता हाफ जैकेट के साथ पहनें। इसके साथ चूड़ीदार पायजामी ही आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी। इसे पहनते वक्त बस ये ध्यान रखें कि ऐसे आउटफिट के साथ हमेशा एथनिक फुटवियर ही जचते हैं।
कार्तिक आर्यन
पीला रंग पूजा में पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह से पीले रंग का सिल्क का कुर्ता राखी के दिन पहन सकते हैं। इसके साथ गोल्डन रंग की पायजामी पहनें। अगर आप सफेद पायजामी पहनेंगे वो भी आपके लुक को अच्छा दिखने में मदद करेगी।