Raksha Bandhan 2024 Look: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार हर कोई सालभर करता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में राखी का पवित्र त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर किसी ने शुरू कर दी है।
वैसे तो राखी के त्योहार के लिए हर बहन काफी उत्साहित रहती है, लेकिन ये दिन उन लड़कियों के लिए सबसे अहम होता है, जिसकी नई-नई शादी हुई है। शादी के बाद पहली बार अपने भाई को राखी बांधने के लिए वो अपने मायके आती हैं। ऐसे में उनका अच्छी तरह से तैयार होना बेहद आवश्यक है। अगर शादी के बाद ये आपकी पहली रक्षाबंधन है तो तैयार होते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर अच्छे से तैयार होंगी तो घर वाले भी आपकी नजर उतारने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
2 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
पहनें सिल्क की साड़ी
शादी के बाद पहली राखी पर घर जा रही हैं तो सिल्क की साड़ी पहनें। सिल्क की साड़ी में लुक काफी रॉयल लगती है। अगर सिल्क की साड़ी पहनना नहीं पसंद तो कोई भी हैवी साड़ी का चयन कर सकती हैं। साड़ी जितनी खूबसूरत होगी, आपका लुक उतना ही प्यारा लगेगा।
3 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
सूट भी है बेहतर विकल्प
अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो आप सूट पहनकर भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इसके लिए अनारकली सूट से लेकर शरारा सूट तक बेहतर विकल्प रहेगा। दुपट्टे वाला अनारकली सूट पहनकर आप अपने मायके में जलवा बिखेर सकती हैं।
4 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
मंगलसूत्र और सिंदूर है जरूरी
शादी के बाद पहली राखी है तो तैयार होते वक्त मंगलसूत्र और सिंदूर को लगाना कतई न भूलें। आपके लुक में श्रृंगार की ये चीजें चार चांद लगाने का काम करेंगी। हर सुहागिन महिला के लिए ये काफी अहम होता है। खासतौर पर जब नई-नई दुल्हन किसी त्योहार के लिए तैयार होती है तो उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र कभी नहीं भूलना चाहिए।
5 of 8
शादी के बाद है पहली रक्षाबंधन तो ऐसे हों तैयार
- फोटो : instagram
चूड़ा अवश्य पहनें
हर सुहागिन महिला के लिए चूड़ा काफी अहम होता है। ऐसे में आप भी शादी के बाद अपनी पहली राखी के दिन शादी का चूड़ा अवश्य पहनें। ये आपको नई दुल्हन के जैसा दिखने में मदद करेगा।