पीला कलर वैसे तो बहुत ही कम लड़कियों को पसंद आता है। लेकिन जब बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं इस रंग के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी तो उनका खूबसूरत दिखना तो लाजिमी है। वैसे भी इस साल फेस्टिव सीजन से लेकर वेडिंग सीजन में यलो कलर ट्रेंड करेगा। लेकिन अगर आप अभी तक पीले कलर को ट्राई करने से डर रही हैं तो दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा और काजोल के खूबसूरत लुक जरूर देखें।
2 of 6
yellow kurta
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
पीले रंग के दीपिका ने चार चांद लगा दिया था। सिंपल स्ट्रेट कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामा में वो कमाल लग रही थीं। मशहूर डिजाइनर के डिजाइन किए इस शिमरी कुर्ते के साथ प्वॉइंटेड गोल्डन हील्स और एमरॉल्ड ग्रीन कलर की स्टेटमेंट ईयररिंग लुक को बेहद आकर्षक बना रही है।
3 of 6
yellow kurta
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
वहीं आलिया भट्ट का क्यूट लुक कोई मिस नहीं कर सकता। खूबसूरत कश्मीरी धागों से हुई कढाई वाले इस लांग अनारकली कुर्ते के साथ उनकी हेयरस्टाइल काफी सिंपल है। ब्राइट यलो कलर का ये कांबिनेशन और स्टाइल आलिया ने डे फंक्शन के लिए चुना है। जिससे कोई भी लड़की इंस्पायर हो सकती है।
4 of 6
yellow kurta
- फोटो : instagram
काजोल
वैसे काजोल का ये लाइम यलो कलर का कुर्ता सबसे बेस्ट है। अनामिका खन्ना का डिजाइन किया ये सिंपल और एलिगेंट अनारकली कुर्ता काजोल के लुक मे चार चांद लगा रहा है। जबकि आइवरी शेड के दुपट्टे के साथ काजोल ने इसे टीमअप किया है।
5 of 6
yellow kurta
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रोका सेरेमनी के लिए पीले रंग का ये खूबसूरत कुर्ता चुना था। जिसे पलाजो के साथ टीमअप किया गया है। गोल्डन चांदबाली और फुल स्लीव शेरवानी स्टाइल इस कुर्ते में प्रियंका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही उनका ब्राइट यलो कलर का कुर्ता भी बेशक खूबसूरत दिख रहा है।