हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को विराट और अनुष्का के मुंबई रिसेप्शन में देखा गया था। यहां प्रियंका बनारसी सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इससे पता चलता है कि वो भले ही हॉलीवुड स्टार बन गई हों लेकिन अपने कल्चर को नहीं भूली हैं।
हॉलीवुड जाकर और रईस हो गईं प्रियंका चोपड़ा, इस ड्रेस की कीमत सुन दिमाग हिल जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसेप्शन के पहले ही प्रियंका भारत लौटी थीं। हाल ही में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका ने एक पिंक कलर का जंप सूट पहना हुआ था। प्रियंका की ये ड्रेस Penguin Random House ने ऑर्गनाइज की थी।
इस जंपसूट के साथ प्रियंका ने एक ओवरकोट पहना हुआ था। प्रियंका की इस ड्रेस को डिजाइनर एमी पटेल ने डिजाइन किया है। गोल्डेन बटन लगे हुए प्रियंका के इस जंप सूट की कीमत जान आपका सिर घूम जाएगा। इस सूट के साथ प्रियंका ने व्हाइट कलर की हाई हील्स पहनी थी।
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
प्रियंका ने इस पूरे आउटफिट के लिए 2 लाख रुपए खर्च किए हैं। बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड में अपने कई प्रोजेक्ट्स पूरे करने के लिए भारत लौटी हैं। हाल ही में ये खबर आई थी प्रियंका एक अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने वाली हैं।
ये परफॉर्मेंस 10 मिनट की होगी। इस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका 10 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। जब प्रियंका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं सिल्वर स्पून के साथ पैदा नही हूं। मैंने अपनी मेहनत से सब कमाया है।'