{"_id":"5d1c91498ebc3e3c923e0056","slug":"priyanka-chopra-maria-grazia-dior-paris-fashion-week-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने शेयर की पेरिस फैशन वीक की 'स्टाइलिश' तस्वीरें, लोगों ने किए 'भद्दी लगती हो' जैसे कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका ने शेयर की पेरिस फैशन वीक की 'स्टाइलिश' तस्वीरें, लोगों ने किए 'भद्दी लगती हो' जैसे कमेंट
पंखुड़ी सिंह
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फैशनइस्टा' क्वांटिको एक्टर प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। कहा जाता है कि प्रियंका जानती हैं 'पावर ड्रेसिंग' (दमदार ड्रेसिंग) कैसे की जाती है। पिछले कुछ सालों से प्रियंका के फैशन में गजब के बदलाव आए हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा जोनस पति निक जोनस संग Dior पेरिस फैशन वीक में व्यस्त हैं। प्रियंका का पेरिस फैशन वीक का खास लुक देखते बनता है।
2 of 5
- फोटो : Instagram
पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा फैशन वीक में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो पति और मारिया ग्राजिया चियुरी के संग हैं। मारिया ग्राजिया एक इटैलियन फैशन डिजाइनर हैं और Dior की पहली Creative Director हैं।
3 of 5
इस मौके पर पर प्रियंका ने dior जैसे बड़े ब्रांड की काफी सोबर ड्रेस पहनी। Dior's के Autumn-Winter 2019-2020 Haute Couture कलेक्शन लॉन्च के दौरान keyhole फुल स्लीव्स लॉन्ग डिटेल गाउन पहना। गाउन का लुक और रंग दोनों ब्रांड की तरह ही काफी क्लासी है। आगे से डीप नेक ओपन डिजाइन गाउन पर dior की बेल्ट भी थी। इसके साथ प्रियंका ने स्ट्रैपी हील्स भी मैच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका के मेकअप की बात करें तो काफी क्लीन लुक और मिनिमल मेकअप में नजर आईं। टील ग्रीन गाउन के साथ न्यूड मेकअप और लिपस्टिक प्रियंका को क्लासी और प्रेसेंटेबल लुक दे रहा था। ज्यादा ओवरडू ना करते हुए प्रियंका ने कानों में डैंगलर्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना और साथ में स्टाइलिश सचेल बैग कैरी किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका ने पेरिस फैशन वीक की तसवीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'मारिया ग्राजिया इतनी अतुलनीय शाम के लिए धन्यवाद और dior को बधाई'। इन तस्वीरों पर जहां एक ओर प्रियंका के सच्चे फैंस ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी भद्दे कमेंट्स किए और लिखा, 'मां, बेटा और दादी मां साथ में'।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।