प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों के साथ ही उनकी कीमत की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों यूएन एसेंबली में भाषण देने के लिए पहुंची प्रियंका ने अपने खास दोस्तों को डिनर पर बुलाया था। जहां वो अपने पति निक जोनस के साथ डिनर होस्ट करते नजर आईं। प्रियंका ने इस खास डिनर के लिए हमेशा की तरह ही स्टाइलिश कपड़ों को चुना। जिसकी कीमत जरूर हैरान कर सकती हैं। न्यूयार्क के इंडियन रेस्त्रां में नोबल विजेता मलाला युसुफजई, डिजाइन प्रबल गुरुंग, लारा ब्राउन जैसे दोस्तों को डिनर के लिए बुलाया था।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा,
- फोटो : instagram
जिसकी तस्वीरें निक जोनस से इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा प्रियंका चोपड़ा की लक्जरी ड्रेस ने। काले रंग की बैकलेस ड्रेस में प्रियंका रेडी थी। जिसके बैक पर क्रिसक्रॉस डिटेलिंग की गई थी। वहीं नेक पर की होल डिजाइन दी गई थी। हॉल्टर नेक के साथ इस ड्रेस की फुल स्लीव थी। वहीं लाइट फैब्रिक के साथ ये ड्रेस काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश थी। जिसके स्कर्ट एरिया पर प्लीटेड डिजाइन बनी थी।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका ने इस ड्रेस को बड़े से गोल्ड हूप ईयररिंग्स और स्टाइलिश गोल्ड चेन मिनी हैंडबैग के साथ पेयर किया था। जबकि प्वाइंटेड स्टिलिटो और गोल्ड स्लीक ब्रेसलेट के साथ स्ट्रेट खुले बालों में प्रियंका हमेशा की तरह आकर्षक दिख रही थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो प्रियंका ने न्यूड लिक कलर के साथ ग्लोइंग स्किन और विंग्ड आईलाइनर को चुना था। जिसके साथ मिनिमम स्मोकी आई परफेक्ट दिख रही थी। वहीं इस पूरे लुक में प्रियंका की ड्रेस की कीमत सबसे ज्यादा खास थी।
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस क्लोदिंग लेबल Khaite (खैते) से ली गई है। जिसकी कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 2,04,519 रुपये है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लक्जरी क्लोद्स में नजर आती हैं। यूएन असेंबल में पहुंची प्रियंका ने ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस को चुना था। जिस पर बनी कॉलर पर नॉट डिटेलिंग इसे खास बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने पीले रंग के प्वॉइंटेड पमप्स को चुना था।