वैसे भी कोरोना के कारण बहुत सारे जोड़ों की शादियां टल गई हैं। लेकिन अब सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ शादी-विवाह के समारोह की छूट दे दी है। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है। और आप नहीं समझ पा रही कि इस साल किस टाइप के लहंगे ट्रेड में है। तो आज हम लेकर आए हैं खूबसूरत सी रियल लाइफ ब्राइड का लहंगा। जो शादी की रस्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। और आपको उसी पुराने लाल रंग की बजाय नया लुक देगा। तो आगे की स्लाइड में देखें इस खूबसूरत दुल्हन का लुक।
शादी होने वाली हैं तो ब्राइडल के लिए परफेक्ट है पिंक कलर, तस्वीरों में देखिए रियल लाइफ ब्राइड का परफेक्ट लहंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण अभी तक आपने अपने लंहगे की शॉपिंग नहीं की है तो शादी के लिए चुनिए गुलाबी रंग। ये कलर दुल्हन बनकर आप पर खूब जंचेगा। इस रियल लाइफ ब्राइड ने सामन पिंक कलर का लहंगा अपने खास दिन के लिए चुना है। जिसे डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक ने डिजाइन किया है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया है। जिसमें इस ब्राइड का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है।
इस पिंक लहंगे में खूबसूरत पैटर्न की जरदोजी की कढा़ई की गई है। जिसे मैचिंग के पारदर्शी चुनरी के साथ कंप्लीट किया गया है। इस शानदार पिंक लहंगे को पहन दुल्हन किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रही है।
वहीं बात करें मेकअप और ज्वैलरी की तो हैवी चोकर नेकपीस और मांग पट्टी के साथ हाथफूल और झुमका के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो डे वेडिंग के लिए इस खूबसूरत लहंगे के साथ परफेक्ट मेकअप किया गया है। लाइट मेकअप के साथ आंखों पर भी लाइट शेड का इस्तेमाल किया गया है। जबकि लिप्स को मैचिंग की लिपस्टिक के साथ कांप्लीमेंट किया गया है।
बता दें कि पिंक कलर का लहंगा ब्राइड के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में लाइट पिंक कलर के लहंगे को चुना था। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं थीं। भले ही उनकी शादी को दो साल होने वाले हो लेकिन ये कलर एक बार फिर ट्रेड में है और हर दुल्हन के लिए ड्रीम कलर साबित होगा।