Pongal 2025 Dress Ideas: भारत विविधता का देश है। इसलिए यहां हर प्रदेश में अलग-अलग रिवाज है और हर जगह अलग-अलग त्योहार सेलिब्रेट होते हैं। बात करें दक्षिण भारत की तो दक्षिण भारत में पोगंल के त्योहार का काफी महत्व है। ये त्योहार मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे चार दिन चलता है।
बात करें इस साल की तो इस साल पोंगल का त्योहार 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति के दिन शुरू होगा। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। इस त्योहार के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इसमें पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे से पारंपरिक रूप से तैयार होते हैं।
पुरुषों तो आसानी से तैयार हो जाते हैं, लेकिन महिलाएं इसके लिए काफी संशय में रहती हैं। ऐसे में हम यहां महिलाओं के कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पारंपरिक लुक कैरी कर सकती हैं।
2 of 6
पहनें सिल्क का लहंगा
- फोटो : instagram
पहनें सिल्क का लहंगा
पोंगल के त्योहार में महिलाओं को सिल्क का लहंगा पहनना काफी पसंद आता है। इस तरह के लहंगे के साथ दुपट्टा साड़ी के अंदाज में कैरी करें। इस तरह के लहंगे काफी कम दामों में बाजार से लेकर ऑनलाइन भी मिल जाते हैं। ऐसे में आप भी बिना सोचे पोंगल के लिए ऐसा ही सिल्क का लहंगा पहनें।
3 of 6
सही हो ज्वेलरी
- फोटो : instagram
सही हो ज्वेलरी
दक्षिण भारत में महिलाएं आर्टफिशियल ज्वेलरी की जगह हमेशा ही गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करती हैं। खासतौर पर त्योहारों में तो महिलाएं गोल्ड में टैंपल ज्वेलरी ही पहनती हैं। यदि आप असली गोल्ड नहीं पहनना चाहती हैं तो गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी कैरी करें। ये लुक आपको रॉयल दिखने में मदद करेगा।
4 of 6
ऐसा हो मेकअप
- फोटो : Adobe stock
ऐसा हो मेकअप
पूजा-पाठ के समय आपका मेकअप हैवी नहीं होना चाहिए। हल्का मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। हल्के मेकअप के लिए आपको हैवी बेस की जगह सिर्फ बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही गुलाबी या फिर न्यूड रंग की लिपस्टिक का चयन करें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
5 of 6
बालों में लगाएं गजरा
- फोटो : instagram-Sonam Kapoor
बालों में लगाएं गजरा
पारंपरिक लुक को रॉयल टच देने के लिए अपने बालों को खुला रखें। बालों को खुला रख के क्लिप को इस तरह से अटैच करें, ताकि आप गजरा लगा सकें, क्योंकि दक्षिण भारत में महिलाएं खूब चाव से गजरा लगाती हैं। ये उनके पारंपरिक लुक का अहम हिस्सा है।
Lipstick Shade Ideas: ब्लैक रंग के आउटफिट के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये रंग