फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Gifts: PM मोदी ने बाइडन को तोहफे में दिया टसर रेशम का कपड़ा, जानें इसकी खासियत

Thu, 22 Jun 2023 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 Jun 2023 11:26 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन  को टसर सिल्क का कपड़ा तोहफे में दिया है। 

विज्ञापन
PM Modi Gifts To joe biden and jill biden in white house what is Tussar silk
PM Modi US Visit - फोटो : social media

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने अमेरिकी दोरे के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं, उनके वहां पहुंचते ही लोगों ने काफी खुशी और खुले मन के साथ उनका स्वागत किया। आज पीएम के दौरे का दूसरा दिन है। वाशिंगटन में आज यानी कि बुधवार को अमेरिकी सेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे। जहां पीएम ने अमेरिका के राष्ट्रपति को वो खास तोहफे दिए, जिन्हें वो भारत से लेकर गए थे।



इन सभी उपहारों का अपना एक अलग महत्व है। इसमें भारत की सभ्यता की झलक दिख रही थी। ये तोहफे अलग-अलग राज्यों से लिए गए थे। इन्हीं तोहफों में झारखंड में बुना हुआ टसर रेशम का कपड़ा भी शामिल है। ये वही रेशम है जिससे बनीं साड़ियां भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेहद पसंद हैं। वो अक्सर टसर सिल्क की साड़ियां पहनें दिखाई देती हैं। बहुत कम लोग हैं, जिन्हें इसकी खासियत पता है। 

PM Modi Gifts To joe biden and jill biden in white house what is Tussar silk
tussar silk - फोटो : social media

जानें क्या होता है टसर सिल्क

काफी कम लोग ही होंगे जिन्हें इस सिल्क के बारे में पता है। आम भाषा में इसे वाइल्ड इंडियन सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। इस सिल्क का निर्माण एक कीड़ा करता है, जो खाने में आसन और अर्जुन पेड़ खाता है। इस कीड़े को मुख्य रूप से झारखंड में पाया जाता है। देश भर की 70% टसर सिल्क का निर्माण झारखंड में ही होता है। टसर रेशम प्राकृतिक गहरे सुनहरे रंग का होता है। गर्मियों के मौसम के लिए टसर सिल्क से बनी साड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। 

PM Modi Gifts To joe biden and jill biden in white house what is Tussar silk
silk - फोटो : pixa

ऐसे होता है उत्पादन

अगर इसके उत्पादन की बात करें तो इसके निर्माण की प्रक्रिया को 45 दिन से 55 दिनों में पूरा किया जाता है। झारखंड में टसर सिल्क को वृक्षों पर जीवित रहने वाले रेशम के कीड़ों के लार्वा के खोल के रोप में निर्मित कोकून से प्राप्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Gifts To joe biden and jill biden in white house what is Tussar silk
President Of India - फोटो : Twitter/President Of India

टसर सिल्क से बनते हैं ये कपड़े

झारखंड में बनने वाले इस खास टसर सिल्क से महिलाओं के लिए साड़ियां और पुरुषों के लिए धोतियां बनाई जाती हैं। ये बेहद ही खास होती हैं। देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी अक्सर टसर सिल्क की साड़ी पहने देखा जाता है। इसकी बनीं साड़ियां बेहद सादगी भरी होती हैं। 

विज्ञापन
PM Modi Gifts To joe biden and jill biden in white house what is Tussar silk
खास उपहार - फोटो : एएनआई

पीएम ने दिए हैं कई तोहफे

पीएम मोदी ने टसर सिल्क के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन को एक हीरा दिया है, जिसे प्रयोगशाला में निर्मित किया गया है। इसके साथ उन्होंने बाइडन दंपति को चंदन का डिब्बा, गणेश जी मूर्ति, पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़, तमिलनाडू के तिल, यूपी की तांबे की प्लेट समेत कई चीजें तोहफे में दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed