PM Modi In Kanniyakumari : और इसी के साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म होने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने 108 शक्तिपीठों में शामिल ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम से एक हेलीकॉप्टर द्वारा कन्याकुमारी पहुंचे थे। कन्याकुमारी में सरकारी आवास पर हैलीपेड भी है, जहां पीएम का हेलीकॉप्टर लैंड किया।
सरकारी आवास में कुछ देर आराम करने के बाद वो अम्मन मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने वहां पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से ही पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम काफी अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने वहां का पारंपरिक परिधान कैरी किया हुआ था। इसी पूजा के साथ अब पीएम ने अपने 45 घंटे के ध्यान की शुरुआत की दी है।
2 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
तस्वीरों में दिखा अलग अंदाज
जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें पीएम मोदी भगवान की पूजा करते और परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां की पारंपरिक वेष्टि (धोती) और अंगवस्त्रम पहनी थी। प्रधानमंत्री ने पीठासीन देवता की पूजा करने के बाद गर्भगृह की परिक्रमा की। पूजा-पाठ के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। बहुत से लोग ये जानते नहीं हैं कि वेष्टि और अंगवस्त्रम क्या होती है, तो चलिए आपको इस बारे में भी बता देते हैं।
3 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
क्या होती है वेष्टि ?
आपको बता दें कि कई राज्यों में वेष्टि उनका पारपंरिक परिधान है। ये एक बिना सिला सफेद रंग का कपड़ा होता है, जिसे धोती की तरह कैरी किया जाता है। वेष्टि को ज्यादातर पूजा-पाठ के समय पहना जाता है।
4 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
अंगवस्त्रम के बारे में भी जानें
अंगवस्त्रम कंधे पर पहने जाने वाला आयताकार कपड़ा होता है, जो शॉल की तरह दिखता है। इसके बॉर्डर पर खूबसूरत का काम होता है। पीएम ने भी कन्याकुमारी में पूजा के दौरान कंधे में अंगवस्त्रम ही पहना था।
5 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : पीटीआई
45 घंटे के ध्यान को पहुंचे कन्याकुमारी
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) पर ध्यान लगाने पहुंचे हैं। वो यहां 45 घंटे के ध्यान करने पहुंचे हैं।