टीवी एक्ट्रेस प्रियल गौर ने हाल ही में अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे एकदम अलग नजर आ रही हैं। उन्होंने कुछ हद तक वजन भी बढ़ाया है जो कि उनके कुछ फैंस को निराश कर रहा है। प्रियल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी करते हैं। अक्सर वे अपने बोल्ड लुक्स साझा करती हैं। प्रियल अलग- अलग तरह के बोल्ड लुक्स की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। प्रियल छोटी उम्र से ही अभिनय कर रही हैं और वे पहले की तुलना में अब बहुत अलग नजर आने लगी हैं। प्रियल लगभग 26 वर्ष की हो चुकी हैं और वे पिछले 10 सालों से टेलीविजन की दुनिया में हैं। उनके नाम और काम से अब हर कोई वाकिफ हो चुका है। इस बार वे बोल्ड ड्रेस पहनकर टेबल पर बैठी हुई हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए प्रिया का यह लेटेस्ट और जबरदस्त अंदाज
इच्छाप्यारी नागिन प्रियल गौर की बोल्ड तस्वीरों पर लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट्स, देखिए तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
प्रियल ने ग्रीन ट्यूब के साथ ब्लैक शॉर्टस पहने हुए हैं। हाथों में उनके अलग-अलग ब्रेसलेट हैं। उंगलियों में अंगुठियां पहनी हुई हैं। पैरों में कुछ भी नहीं पहन रखा है। उन्होंने अपने हाथों से शॉर्ट्स के नाड़े को पकड़ा हुआ है।
बालों को रखा है पीछे की ओर
प्रियल के बाल खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। उनमें लो लाइट्स नजर आ रहे हैं और वेव्स भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियल ने बालों को पीछे की ओर किया हुआ है। चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप नहीं दिखाई दे रहा है। लाइट सी लिपस्टिक लगा रखी है।
पोज है बेबाक
प्रियल एकदम बेबाकी से टेबल पर बैठते हुए पोज कर रही हैं। उनके इस पोज को देखते हुए ही लोगों को लग रहा है कि उन्होंने वजन बढ़ाया है। पैरों में उन्होंने कुछ नहीं पहन रखा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन डाला है फ्रेश एयर फॉर द सोल।
प्रियल की इस खूबसूरत तस्वीर पर टेलीविजन अभिनेत्री सारा खान ने कमेंट किया है जो कि इमोजी के माध्यम से प्रियल को हॉट बता रही हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कि उनकी तस्वीरों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, उनके वजन का मजाक बना रहे हैं।