अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता में अभिनय करके ही कई सारे फैंस कमाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद से वे एकबार फिर चर्चा में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर वे अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिन्हें फैंस का खूब प्यार भी मिलता है। अंकिता अपनी फिटनेस को लेकर भी जागरुक रहती हैं और तस्वीरों में एकदम फिट नजर आती हैं। वे हर तरह के लुक्स कैरी करना पसंद करती हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में वे एकदम कंफर्टेबल अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ड्रेस बहुत कूल है और वे तस्वीरों में खुश भी दिखाई दे रही हैं। अंकिता अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ प्रेरणादायी कैप्शन भी पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने बहुत अच्छा सा कैप्शन डाला है और उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के सिलेब्स ने तस्वीर पर कमेंट किए हैं। यह एक इनडोर फोटोशूट है। हालांकि घूमने-फिरने के हिसाब सा उनका आउटफिट आइडिया अच्छा हो सकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए अंकिता का यह लेटेस्ट लुक।
अंकिता लोखंडे के इस नए लुक को फैंस कर रहे हैं पसंद, लग रही हैं मनमोहक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
अंकिता लोखंडे ने इन तस्वीरों में लाइट कलर का लूज और आरामदायक क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने लूज प्लाजो पैंट्स को कैरी किया है। नीचे अंकिता ने सफेद रंग के शू पहन रखे हैं। टॉप की स्लीव्स लूज होने के साथ कलाई तक हैं।
बालों को रखा है खुला
अंकिता का यह फोटोशूट एकदम नेचुरल दिखाई दे रहा है। उन्होंने बालों को खुला रखकर आगे की तरफ किया हुआ है। उनका यह हेयरकट भी उनपर खूब फब रहा है। वे पांवों को क्रॉस करके व अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।
चेहरे पर है लाइट मेकअप
अंकिता के चेहरे पर लाइट मेकअप दिखाई दे रहा है जिसमें कि काजल, लिपस्टिक आदि शामिल हैं। कानों में गोल सिल्वर रिंग वाले इयररिंग्स पहन रखे हैं। पैरों में स्पोर्ट शूज उनके लुक को एकदम अलग बना रहे हैं।
रश्मि और आरती ने किया कमेंट
बिगबॉस की प्रतिभागी रह चुकीं रश्मि और आरती ने अंकिता के इस लुक को पसंद किया है और उन्होंने अंकिता की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। अंकिता ने तस्वीर के साथ कमेंट किया है कि ‘ लव इज द गोल एंड लाइफ इज द जर्नी।’