पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स से फैंस बना लेती हैं। ग्लैमरस लुक में शेयर उनकी तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं। वहीं कई बार श्वेता तिवारी की बेटी पलक का ट्रेडिशनल लुक भी सामने आता है। जिसमे वो बला की खूबसूरत लगती है। इस बार भी पलक ने अपने देसी लुक के फैंस का दिल चुरा लिया है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर से नजरे हटाना भी मुश्किल लग रहा है।
2 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमे वो बिल्कुल देसी अंदाज में रेडी हैं। गुलाबी रंग के ट्रेडिशनल ड्रेस में वो प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। वहीं गोल्डन किनारी वाले दुपट्टे को कंधे पर डाले पलक बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस देसी अंदाज को पलक ने मेकअप और ज्वैलरी से और भी खूबसूरत बना दिया है। गोल्डन कलर के झूमके और गले में गोल्डन नेकपीस प्यारा लग रहा है।
3 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
वहीं पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों पर कोहल रिम्ड मेकअप किया गया है। जिसके साथ बालों को स्लीक बन में बांध रखा है। पलक का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और तस्वीरों पर वो जमकर तारीफों वाले कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पलक के दो सॉन्ग आ चुके हैं। जिसे लोगों का काफी प्यार भी मिला। है।
4 of 5
पलक तिवारी का एथनिक लुक टिप्स
- फोटो : instagram/palaktiwarii
वहीं इंस्टाग्राम पर भी पलक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जल्द ही पलक फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। वहीं उनका मॉडलिंग में भी आगाज हो चुका है। शार्प फीचर की मालकिन पलक अक्सर ही इंस्टाग्राम पर बोल्ड लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका फैशन सेंस और स्टाइल साफ दिखती है।
5 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
पलक तिवारी एथिनिक लुक में कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। इस तस्वीर में पलक पाउडर ब्लू कलर के लहंगा और चोली में है। जिसके साथ मैच ज्वैलरी उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रही है।