पलक तिवारी वैसे तो अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका स्टनिंग लुक फैंस को दीवाना बना देता है। लेकिन इन दिनों पलक तिवारी एक के बाद देसी लुक में अपने गॉर्जियस अंदाज को दिखा रही हैं। सलवार कुर्ते से लेकर लहंगा और साड़ी में उनका देसी अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर ले रहा है। वहीं एक बार फिर मिस तिवारी ने लाल साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमे उनका बोल्ड लुक हर किसी को पसंद आ रहा है।
2 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
दरअसल, पलक तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमे वो लाल रंग की साड़ी पहने रेडी हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पलक ने लाल रंग की साड़ी में तस्वीर साझा की है। जिसमे उनका सिजलिंग लुक दिख रहा है। वहीं इस महीन फैब्रिक की प्लेन साड़ी को पलक ने लाल रंग के बिकिनी ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिस पर शिमरी वर्क है। वहीं इसकी डीप प्लजिंग नेकलाइ और नूडल स्ट्राईप इसे बोल्ड बना रही है। पलक ने इस लाल रंग की साड़ी को ड्यूई बेस मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं खुले बालों के साथ न्यूड शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।
3 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
वैसे इन दिनों पलक ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें साझा कर रही हैं। पीले रंग का लहंगा पहने पलक ने अपना फोटोशूट फैंस के साथ साझा किया था। जिस पर बना मिरर वर्क इस लहंगे को खूबसूरत बना रहा था। वही स्ट्रैप स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पलक ने इसे मैच किया था। जिसमे दुपट्टा लहराती वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ गोल्डन कलर की साड़ी पहनें पलक सिजलिंग लुक में पोज दे रही थीं। जिसके साथ हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। स्वीटहार्ट नेकलाइन के ब्लाउज डिजाइन के साथ पलक का ये लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई बेस मेकअप के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक पलक की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वहीं इन तस्वीरों में पलक का बोल्ड एंड हॉट लुक फैंस को भी खासा पसंद आ रहा है। *
5 of 5
palak tiwari
- फोटो : instagram
तभी तो लाल रंग की साड़ी में पलक की तस्वीर को देखते ही फैंस जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा तीखी लाल मिर्च, तो वहीं ज्यादातर फैन उन्हें अट्रैक्टिव बता रहे हैं।