इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया था। एकेडमी अवॉर्ड्स को ही ऑस्कर अवॉर्ड भी कहते हैं। दुनिया भर के फिल्म जगत में ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल जिमी किमेल ने ही ऑस्कर अवॉर्ड का समारोह होस्ट किया। जो भी व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़ा होता है, वो इस अवॉर्ड को पाने की चाहत जरूर रखता है। इस समारोह में दुनियाभर से लोग शिरकत को आए थे।
इसी क्रम में अमेरिकन अभिनेत्री वैनेसा हजेंस ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया। उनका गर्भवती लुक देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोग उन्हें उनकी इस नई शुरुआत की बधाईयां भी दे रहे हैं।
2 of 5
वैनेसा हजेंस
- फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens
साझा की तस्वीरें
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस वैनेसा हजेंस ने बीती साल ही दिसंबर में मेक्सिको के टुलम में मेजर लीग बेसबॉल आउटफील्डर कोल टकर से शादी की थी। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने किसी को भी इस गुड न्यूज की भनक तक नहीं लगने दी थी। इस समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था।
3 of 5
वैनेसा हजेंस
- फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens
प्रेगनेंसी लुक था खास
एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए अपने लुक को काफी खास रखा था। वो रेड कार्पेट पर लोगों को ये गुड न्यूज देना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने ब्लैक रंग का बॉडीक\न गाउन पहना था। ये गाउन फुल स्लीव का था, और बिल्कुल प्लेन था। बॉडीकॉन होने की वजह से इस गाउन में उनका बेबी बंप काफी क्यूट दिख रहा था।
4 of 5
वैनेसा हजेंस
- फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens
ग्लॉसी था मेकअप
अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए उन्होंने ग्लॉसी न्यूड मेकअप चुना था। डार्क आईमेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने अपनी लिपस्टिक को भी काफी ग्लॉसी ही रखा था।
5 of 5
वैनेसा हजेंस
- फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens
कैसा था पूरा लुक
अपने इस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने आधे बालों की पोनीटेल बनाते हुए बालों को कर्ल किया था। इसके साथ ही लंबे नाखून, उंगलियों में अंगूठियां, कानों में ईयररिंग और गले में डायमंड का सेट उनके ऑल ब्लैक लुक को खास बना रहा था।