Onam 2025: आज से ओणम का त्योहार शुरू हो रहा है, जो न केवल केरल बल्कि पूरे भारत में सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक माना जाता है। फूलों की रंगोली, स्वादिष्ट ओणम पकवान, पारंपरिक नृत्य और परिधान, सब कुछ इस अवसर को बेहद खास बना देता है।
यदि आप भी ओणम मनाती हैं, तो इस बार अपने लुक को थोड़ा और खास बनाएं। पारंपरिक साउथ इंडियन टच के साथ आप अपने पहनावे में वो सौंदर्य और गरिमा जोड़ सकती हैं जो इस त्योहार की आत्मा को दर्शाता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान लेकिन असरदार स्टाइलिंग टिप्स, जिससे आप इस ओणम पर लगेंगी सबसे खास, सबसे अलग।
2 of 6
पहने कसावु साड़ी
- फोटो : instagram
पहने कसावु साड़ी
ओणम दक्षिण भारत का त्योहार है, ऐसे में आपको इस दिन वहां की ही प्रसिद्ध कसावु साड़ी पहननी चाहिए। सफेद रंग की इस साड़ी गोल्डन बॉर्डर होता है, जिससे इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ओणम के इस त्योहार पर यदि आप अलग दिखना चाहती हैं तो ऐसी ही कसावु साड़ी पहनें। ये देखने में कमाल की लगती है।
3 of 6
पहन सकती हैं सिल्क की साड़ी भी
- फोटो : instagram
पहन सकती हैं सिल्क की साड़ी भी
यदि आपके पास कसावु साड़ी नहीं है तो सिल्क की साड़ी तो अवश्य ही होगी। सिल्क की साड़ी तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप ओणम के त्योहार में ऐसी सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। बस इसे पहनते समय ध्यान रखें ये काले-नीले रंग की न हो। क्योंकि पूजा में ये रंग नहीं पहने जाते।
4 of 6
गोल्ड ज्वेलरी है जरूरी
- फोटो : instagram
गोल्ड ज्वेलरी है जरूरी
ओणम के त्योहार में यदि पारंपरिक लुक चाहिए तो कभी भी अलग स्टाइल की ज्वेलरी न पहनें, क्योंकि दक्षिण भारत में पूजा-पाठ के दौरान हमेशा गोल्ड की ज्वेलरी ही पहनी जाती है। अपने साड़ी लुक के साथ अगर आप टेंपल ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक सबसे प्यारा और रॉयल दिखेगा।
5 of 6
बालों में लगाएं गजरा
- फोटो : instagram
बालों में लगाएं गजरा
पारंपरिक लुक के लिए आपको बालों में गजरा लगाना बेहद जरूरी है। यदि बाल खुले रख रही हैं तो क्लिप की मदद से गजरा लगाएं, नहीं तो अगर जूड़ा बना रही हैं तब तो जूड़ा पिन की सहायता लेकर पूरे जूड़े को तस्वीर की तरह ही गजरे से कवर कर लें। गजरा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा।